{"_id":"6828f49136911d1e2508e1ce","slug":"very-good-rohtak-jumped-by-5-places-in-the-exam-results-rohtak-news-c-17-roh1020-655030-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बहुत खूब...परीक्षा परिणाम में रोहतक ने 5 पायदान की लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बहुत खूब...परीक्षा परिणाम में रोहतक ने 5 पायदान की लगाई छलांग
Sun, 18 May 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 18 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी हुआ। परिणा
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एचबीएसई की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। जिले ने पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पांच पायदान का सुधार किया है। पिछले वर्ष 96.12 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 13वें स्थान पर रहा रोहतक इस बार 94.06 प्रतिशत के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गया है। हालांकि, शीर्ष पर पहुंचने के लिए अभी और प्रयास करने होंगे।
बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में जिले का पास प्रतिशत 94.06 रहा। प्रदेश में यह आठवें स्थान का प्रदर्शन है। पिछले वर्ष रोहतक का पास प्रतिशत इस बार शिक्षा विभाग की बड़ी मेहनत व विद्यार्थियों की अच्छी तैयारी से इसमें पांच पायदान का सुधार आया है।
जिले का शानदार परीक्षा परिणाम जिले ही नहीं, प्रदेश भर में छाया हुआ है। इसकी वजह बोर्ड की टॉप सूची में जिले के तीन विद्यार्थियों का नाम शामिल होना है। कलानौर खंड से दिव्यांशी 496 अंक, महम खंड से दीक्षा 496 अंक व सांपला खंड से मानसी 495 अंक लेकर टॉप सूची में शामिल हैं। यह शिक्षा विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है।