{"_id":"68dd94d7bbac836b9301c164","slug":"vehicles-traveling-on-circular-road-will-have-to-take-the-jhajjar-route-rohtak-news-c-17-1-roh1007-737807-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सर्कुलर रोड से गुजरने वाले वाहनों को झज्जर मार्ग से जाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सर्कुलर रोड से गुजरने वाले वाहनों को झज्जर मार्ग से जाना होगा
Thu, 02 Oct 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। दशहरा पर्व के चलते वीरवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक यातायात पुलिस की ओर से रामलीला पंडालों के आसपास के क्षेत्रों में रूट डायवर्ट किया गया है। इसके चलते शहर के सर्कुलर रोड से गुजरने वाले वाहनों को डबल फाटक पुल से झज्जर रोड होते हुए और डीएलएफ कॉलोनी व पीजीआई के पिछले रास्ते से जाना होगा। वहीं, प्राचीन रामलीला के मंचन के चलते हिसार रोड पर एलिवेटेड रोड के नीचे से गुजरने वाले वाहनों को माल गोदाम रोड, पुरानी सब्जी मंडी व एलिवेटेड पुल से होकर जाना पड़ेगा। लोगों को जाम से निजात दिलाने की दिशा में यातायात पुलिस ने कदम उठाए हैं।
इसी के साथ छह घंटे के लिए पुराना आईटीआई मैदान, पुराना बस अड्डा रोड, किला रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड से वाहनों के जाने पर 10 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान चिकित्सीय व दमकल वाहनों को छूट रहेगी। प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था रात 10 बजे तक बनाई गई है।
मेला देखने वालों के लिए यहां बनाई गई हैं पार्किंग
पुलिस ट्रैफिक प्लान के तहत मेला देखने आने वाले लोगों के लिए मदनलाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र के पीछे खाली मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी सड़क पर वाहन खड़े किए जाएंगे तो उनको जब्त किया जाएगा
विज्ञापन
दशहरे पर जिले में शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक रूट डायवर्ट किया गया है। परिवहन व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी नो पार्किंग में वाहन खड़े हुए तो कार्रवाई की जाएगी।
- जसबीर, प्रभारी, यातायात थाना पश्चिम।