{"_id":"666888d919d2d403b10c53dd","slug":"vegetable-sellers-clash-in-temporary-market-rohtak-news-c-17-roh1019-441620-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अस्थायी मंडी में भिड़े सब्जी विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अस्थायी मंडी में भिड़े सब्जी विक्रेता
Tue, 11 Jun 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
रोहतक। नए बस स्टैंड के नजदीक जगह को लेकर सब्जी विक्रेताओं के बीच झगड़ा हो गया। चार सब्जी विक्रेताओं ने साथियों के साथ मिलकर बोहर गांव के सुरेंद्र को डंडे व लोहे के पाइप से जमकर पीटा। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उसने नए बस स्टैंड के नजदीक अस्थायी फल व सब्जी मंडी में दुकान लगा रखी थी। सैनी आनंदपुरा निवासी सतनाम उर्फ चोंच, नेहरू कालोनी निवासी अतुल, रोहित उर्फ बत्तख व नोनी निवासी इंदिरा काॅलोनी चार-पांच अन्य युवकों के साथ आए। सेक्टर तीन में अस्थायी मंडी में 7 जून को हुई कहासुनी के चलते चोंच ने साथियों के साथ मिलकर उस पर डंडे व पाइप से हमला कर दिया। वह अपनी दुकान पर नकदी संभाल रहा था। झगड़ा देखकर काफी लोग एकत्रित हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसका भाई सुनील उसे अस्पताल ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन