फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vedic culture protection campaign will be run across the country

Rohtak News: देशभर में चलाया जाएगा वैदिक संस्कृति रक्षा अभियान

Sun, 24 May 2026 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Vedic culture protection campaign will be run across the country
57-स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम टिटौली में आयोजित चिंतन एवं साधना शिविर में शामिल आर्य विद्व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। वैदिक विरक्त मंडल एवं सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम टिटोली में आयोजित चिंतन एवं साधना शिविर का शनिवार को देशभर में वैदिक संस्कृति रक्षा अभियान चलाने के संकल्प के साथ समापन हुआ।
समापन सत्र का आरंभ यज्ञ से किया गया जिसके बाद देश में वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार और वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श हुआ। शिविर में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में देश जातिवाद, सांप्रदायिकता, नारी उत्पीड़न, नशाखोरी, अश्लीलता, शोषण, भ्रष्टाचार और अपसंस्कृति जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है।
विज्ञापन

इन परिस्थितियों में वैदिक मूल्यों के प्रचार और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया गया। स्कूलों और कॉलेजों में युवाओं को वैदिक संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से परिचित कराने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। शिविर के प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के संचालन के लिए विभिन्न राज्यों के संयोजकों की भी नियुक्ति की गई। इनमें उत्तर प्रदेश के लिए स्वामी संपूर्णानंद, दिल्ली के लिए स्वामी सौम्यानंद, मध्य प्रदेश के लिए स्वामी सूर्यवेश, हिमाचल प्रदेश के लिए स्वामी वेद प्रकाश, हरियाणा के लिए स्वामी रामवेश व ओडिशा के लिए स्वामी वृत्तानंद को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed