फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   VC releases special issue of IJSRE

Rohtak News: कुलपति ने आईजेएसआरई के विशेष अंक का विमोचन किया

Thu, 13 Jul 2023 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
VC releases special issue of IJSRE
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बुधवार को इंडियन एसोसिएशन फॉर रिलायबिलिटी एंड स्टैटिस्टिक्स की ओर से प्रकाशित इंटरनेशनल जरनल ऑफ स्टैटिक्स एंड रिलायबिलिटी इंजीनियरिंग (आईजेएसआरई) के विशेष अंक का विमोचन किया। इस अंतरराष्ट्रीय जरनल में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के 22 प्राध्यापकों के शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि आईजेएसआईई अंतरराष्ट्रीय जरनल है। इसमें एमडीयू के 22 प्राध्यापकों के शोध पत्र प्रकाशित होना गौरव की बात है। इस जरनल में शोध पत्र प्रकाशित कराने के लिए प्राध्यापकों को सराहते हुए कुलपति ने कहा कि एमडीयू में शोध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों को गुणवत्तापरक शोध करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आईजेएसआरई के चीफ एडिटर एवं एमडीयू के सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एससी मलिक ने इस जरनल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संपादक मंडल ने शोध पत्रों को विभिन्न मापदंडों पर जांचते हुए एमडीयू के 22 प्राध्यापकों के शोध पत्र को इस जरनल में जगह दी है। यह विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण है।
विज्ञापन

इस मौके पर डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेंद्र कुमार, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, शोध निदेशक प्रो. अनिल कुमार छिल्लर, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. बी. नरसिम्हन, विभिन्न संकायों के डीन- प्रो. राजेश धनखड़, प्रो. केएस चौहान, प्रो. विमल, प्रो. कविता ढुल, प्रो. युद्धवीर सिंंह, प्रो. ऋषि चौधरी, प्रो. आरपी गर्ग, पंकज नैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed