फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vanshika, Muskaan, Naina, Preeti reached the finals of the State Boxing Championship

स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं वंशिका, मुस्कान, नैना, प्रीति

Sat, 25 Jun 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vanshika, Muskaan, Naina, Preeti reached the finals of the State Boxing Championship
यूथ मैन एंड वुमन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन अंक के लिए भिड़ते खिलाड़ी। विज्? - फोटो : RohtakCity
यूथ मैन एंड वुमन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले हुए। शनिवार को चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले होंगे। शुक्रवार को नाड़ी वैद्य सत्य प्रकाश आर्य सुबह मुकाबले शुरू करवाए। वहीं शाम को एलपीएस बोसार्ड के निदेशक राजेश जैन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। चैंपियनशिप में पूरे प्रदेश की 26 टीम आई हुई हैं और करीब 600 खिलाड़ी अपने मुक्कों का दम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के तीसरे दिन शुक्रवार तक लड़कों के 225 और लड़कियों के 147 बाउट हो चुके थे। फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी चेन्नई में होनेे वाली यूथ नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेेंगे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि नाड़ी वैद्य सत्य प्रकाश आर्य ने कहा कि बॉक्सिंग में आसन भी है, प्राणायाम भी है। इस चैंपियनशिप के लिए हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु और उनकी पूरी टीम को साधुवाद है। उन्होंने बच्चों को एक प्लेटफार्म दिया है, जहां से खिलाड़ी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हर युवा को किसी ने किसी खेल में रुचि लेकर उसे अपनाना चाहिए। खेल हमारे शरीर ही नहीं बल्कि मन को भी स्वस्थ्य रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक के परिणाम
पुरुष वर्ग में 46-48 किलोग्राम भारवर्ग में पवन, हिमांशु, ललित जीते। 48-51 किलोग्राम भारवर्ग में गंगा, जतिन, करण जीते। 51-54 किलोग्राम भारवर्ग में अंतिम, अनमोल, दीपक, अक्षत जीते। 54-57 किलोग्राम भारवर्ग में अरुण, अजय, राहुल विजयी रहे। 57-60 किलोग्राम भारवर्ग में प्रिंस, अनीश, अमन जीते। महिला वर्ग में 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में मल्लिका मोर व भावना जीती। 48-50 किलोग्राम भारवर्ग में तमन्ना व तन्नू जीती। 50-52 किलोग्राम भारवर्ग में रेनू व अंजली जीतीं। 52-54 किलोग्राम भारवर्ग में मोहिनी व नीरू जीतीं। 54-57 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभा व प्रिया जीतीं। 57-60 किलोग्राम भारवर्ग में प्राची व प्रीति जीतीं। 60-63 किलोग्राम भारवर्ग में रनिवा व वंशिका जीतीं। 63-66 किलोग्राम भारवर्ग में प्रियंका व स्नेहा जीतीं। 66-70 किलोग्राम भारवर्ग में लशू यादव व तन्मयता विजेता रहीं। 70-75 किलो भारवर्ग में रोहतक की मुस्कान व नैना जीतीं। 75-81 भारवर्ग में पंचकूला की प्रांजल ने रोहतक की मुस्कान को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed