{"_id":"c3f48c55c59c69fbac1b108ce5361c82","slug":"vaish-ins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य संस्था में फर्जी ट्रस्ट बना घोटला करने वालों के खिलाफ फिर खुलेगा मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य संस्था में फर्जी ट्रस्ट बना घोटला करने वालों के खिलाफ फिर खुलेगा मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 28 Nov 2015 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्य एजुकेशन सोसायटी में महापुरुषों के नाम पर ट्रस्ट शुरू करके किया गया एक करोड़ का घोटाला साबित होने के बाद विरोध तेज हो गया है।
अब सोसायटी कॉलेजियम सदस्य फिर लामबंद होने की तैयारी में हैं। कॉलेजियम सदस्य दोषियों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर शनिवार को डीसी डी. के. बेहेरा से मिलेंगे।
करीब दो वर्ष पहले वैश्य संस्था में महात्मा गांधी और लाला लाजपत राय के नाम से ट्रस्ट बनाकर अहमदाबाद के खातों में संस्था के खातों से मोटा पैसा भेजा गया।
संस्था के खातों से रुपया जाता रहा और अहमदाबाद में निकलता रहा। लेकिन इतने मोटे ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड संस्था में है ही नहीं। शिकायतों और जांच के दौर के बाद बृहस्पतिवार को डीसी ने घोटाला होने की पुष्टि कर कर दी थी।
विज्ञापन
शुरू से ही मामले में जांच और कार्रवाई की मांग उठाने वाले कॉलेजियम सदस्यों में गुस्सा पनपने लगा है। सोसायटी के आजीवन सदस्य विजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार को कई सदस्य डीसी से मिलेंगे और मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे।
नहीं हुई एफआईआर
मामले की पुष्टि होने के बाद एफआईआर दर्ज कराने की बात प्रशासन ने कही थी। हालांकि शुक्रवार को एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। बताया जाता है कि संभवत: सोमवार तक मामले के पूरे तथ्य जुटाकर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सूत्रों की माने तो इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने की पूरी उम्मीद है। किसके नाम पर एफआईआर होगी, यह मामला दर्ज होने के बाद ही सामने आएगा।