{"_id":"6ae114da97cc7f70560a5d74","slug":"vaish-college-won-the-inter-college-cricket-tournament-by-97-runs-rohtak-news-c-17-ali1038-944670-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इंटर-कॉलेज क्रिकेट स्पर्धा में वैश्य कॉलेज ने 97 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इंटर-कॉलेज क्रिकेट स्पर्धा में वैश्य कॉलेज ने 97 रन से जीता मैच
विज्ञापन
18-एमडीयू में इंटर-कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ खेल निदेशक प्रो. कुलता
- फोटो : File photo
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में चल रही इंटर-कॉलेज क्रिकेट (पुरुष) टी-20 प्रतियोगिता में सोमवार को वैश्य कॉलेज, रोहतक ने टीआईटीएस कॉलेज, भिवानी को 97 रन से हराया। वैश्य कॉलेज ने 3 विकेट पर 202 रन बनाए, जिसमें हिमांशु ने 77 और मेहुल मलिक ने 65 रन की पारी खेली। जवाब में टीआईटीएस की टीम 5 विकेट पर 105 रन ही बना सकी।
दूसरे मैच में पं. एनआरएस राजकीय कॉलेज ने वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को 7 विकेट से हराया। इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम 119 रन पर सिमट गई, जबकि एनआरएस ने उदित के 48 रन की बदौलत 10.3 ओवर में 121 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
बुधवार को पहले सेमीफाइनल में जाट कॉलेज का सामना वैश्य कॉलेज से और यूटीडी, एमडीयू का मुकाबला पं. एनआरएस कॉलेज से होगा। मुख्य अतिथि जॉइंट डायरेक्टर (ऑडिट) एसएस कोहली ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन