फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vaccine festival: 5560 people get vaccinated to protect against corona

टीका उत्सव : कोरोना से बचाव के लिए 5560 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Mon, 12 Apr 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Vaccine festival: 5560 people get vaccinated to protect against corona
Vaccine festival: 5560 people get vaccinated to protect against corona - फोटो : RohtakCity
स्वास्थ्य विभाग ने 11 से 14 अप्रैल तक चलाए जाने वाले टीका उत्सव का शुभारंभ करते हुए रविवार को विभिन्न स्थानों पर 5560 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया। उत्सव के तहत गोकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज ने स्वयं टीकाकरण करवाकर अन्य लोगों को भी टीका लगवाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि उनके शिष्य वैक्सीन की रिसर्च में शामिल हुए थे और सभी ठीक हैं, इसलिए किसी को किसी प्रकार का संशय नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, उप सिविल सर्जन डॉ. केएल मलिक, डॉ. तरुण, डॉ. कोमल, प्रवीण, आकाश, सुभाष, सोनू, जागे, विद्यासागर, गौरव ने टीका उत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि वह 14 अप्रैल तक 45 से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को टीका लगाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए उन्होंने हर तरह की सुविधा देने का प्रयास किया है। वहीं किड्ज पैराडाइज स्कूल में श्रीबाबा बालकपुरी धर्मार्थ औषधालय के सानिध्य में टीकाकरण किया गया। इसमें 150 के करीब लोगों को टीका लगाया गया। टीका उत्सव में महामंडलेश्वर कर्णपुरी व बतौर मुख्यातिथि राजेश जैन एलपीएस बोसार्ड तथा सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला मौके पर मौजूद रहे। वहीं उप सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि जिले में अभी तक 83005 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 12, 13 व 14 अप्रैल तीन दिन अभी जिले में बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लाभ पात्रों को टीका लगा कर उन्हें संक्रमित होने से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed