फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Used to sell stolen solar plates with the lure of half the price

आधी कीमत का लालच देकर बेचते थे चोरी की सोलर प्लेट

Fri, 03 Jun 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Used to sell stolen solar plates with the lure of half the price
रोहतक। खेतों में लगी सोलर प्लेट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बुधवार को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की हुई 163 सोलर प्लेट भी बरामद की गई हैं। जानकारों के अनुसार इनकी बाजार में करीब 16 लाख रुपये कीमत बताई जा रही है।
विज्ञापन

आरोपियों द्वारा वारदात में प्रयोग की गई पिकअप भी बरामद की गई है। बुधवार को गिरफ्तार किए गए दो युवकों सहित पुलिस अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

महम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीना ने बताया कि लाखनमाजरा थाना पुलिस ने पिछले महीने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोलर प्लेट चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी नाबालिग है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर महम, लाखनमाजरा, जींद, जुलाना, भिवानी व अन्य जगहों पर सोलर प्लेट चोरी करने की 15 वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी रात के समय पिकअप में सवार होकर खेतों में ट्यूवबेल पर लगी सोलर प्लेट और मोबाइल टावरों पर लगी सोलर प्लेटों को चोरी करते थे। बुधवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लाखनमाजरा निवासी सोमबीर व राहुल के रूप में हुई है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह में शामिल ज्यादातर आरोपी लाखनमाजरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की सोलर प्लेटों को आधी कीमत पर बेचते थे
आरोपी युवकों ने पुलिस पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि वे खेतों में लगी सोलर प्लेट चोरी कर आस-पास के गांवों में बेच देते थे। बेचते वक्त लोगों को बताते कि सोलर प्लेट बिल्कुल नई जैसी हैं। लोगों को आधी कीमत का प्रलोभन देते जिस कारण सोलर प्लेट हाथों हाथ बिक जाती। आरोपियों द्वारा बेची गई सोलर प्लेटों को बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने गांव- गांव जाकर घरों में लगी हुई प्लेटें उखाड़ कर एकत्र की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed