फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Use Bluetooth carefully in public places

Rohtak News: सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी से करें ब्लूटुथ का इस्तेमाल

Mon, 04 Sep 2023 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Use Bluetooth carefully in public places
रोहतक। सार्वजनिक स्थान पर ब्लूटुथ का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। क्योंकि ऐसा न करने पर ठगी का शिकार हो सकते हैं। रविवार को एसपी हिमांशु गर्ग ने एडवाइजरी जारी करके लोगों को सतर्क किया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गया है या फिर मनोरंजन के लिए लोग इंटरनेट यूज करते रहते हैं। शॉपिंग से लेकर बिल भरने तक बैंक से जुड़े भी कई काम करने में ऑनलाइन मोबाइल, लैपटाॅप या अन्य डिवाइस का प्रयोग करते हैं। कई बार जालसाज इन उपकरणों को विभिन्न तरीकों से हैक करके डाटा चुरा कर साइबर क्राइम को अंजाम देते हैं। साइबर अपराधी लोगों से ठगी के लिए सार्वजनिक स्थानों पर ब्लू टूथ को हथियार बना रहे हैं। ऐसे में ब्लूटुथ का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। जांच में सामने आया है कि साइबर ठग भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर अपने मोबाइल फोन से अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन पर ब्लूटुथ कनेक्ट की रिक्वेस्ट भेजते हैं। जैसे ही किसी मोबाइल फोन के ब्लूटुथ के साथ कनेक्ट होते हैं तो उस व्यक्ति का सारा डाटा हैक कर लेते हैं। इस प्रकार उसका सारा अकाउंट खाली कर देते हैं। एसपी ने कहा कि सावधानी या सतर्कता रखने के बावजूद भी आपके साथ किसी प्रकार का साइबर क्राइम हो जाए तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क या थाना साइबर रोहतक, डायल 112 और साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed