फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Uproar of supporters against FIR registered against Gurugram MLA Balraj Kundu in Gurugram

महम विधायक बलराज कुंडू के खिलाफ गुरुग्राम में दर्ज एफआईआर के विरोध में समर्थकों का हंगामा

Thu, 15 Oct 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uproar of supporters against FIR registered against Gurugram MLA Balraj Kundu in Gurugram
लघु सचिवालय के गेट पर अपनी मांगों को लेकर सड़क पर बैठे महम विधायक बलराज कुंडू के सर्मथक। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। चार दिन पहले गुरुग्राम में महम विधायक बलराज कुंडू के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में बुधवार को समर्थकों ने लघु सचिवालय के बाहर हंगामा किया। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर विधायक की राजनीति छवि खराब करने का आरोप लगाया। साथ ही डीसी को राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपकर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में महम हलके से आई दर्जनों महिलाएं व पुरुष समर्थक शामिल रहे। राज्यपाल के नाम दिए मांग पत्र में समर्थकों ने आरोप लगाया है कि विधायक बलराज कुंडू भ्रष्टाचार व किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उनकी आवाज दबाने के लिए यह एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसी तरह का एक मामला 17 जनवरी 2020 को रोहतक के सिविल लाइन थाने में दर्ज किया गया था। जो बेबुनियाद निकला। मांग की कि दर्ज मामले को रद्द किया जाए और एफआईआर दर्ज करवाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। समर्थकों में जलकरण बल्हारा, कपूर सिंह, सुभाष, राजकुमार व अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed