फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Uproar in the corporation house on the issue of drinking water, sewer and cleanliness

Rohtak News: निगम के सदन में पेयजल, सीवर और सफाई के मुद्दे पर हंगामा

Thu, 10 Apr 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 10 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the corporation house on the issue of drinking water, sewer and cleanliness
09सीटीके05...विकास भवन में आयोजित निगम बैठक में मौजूद विधायक बीबी बतरा,विधायक शकुंतला खटक,मेयर
रोहतक। नगर निगम सदन की बैठक में बुधवार को पेयजल, सीवर व सफाई के मुद्दे को लेकर हंगामा हो गया। सत्ता पक्ष के पार्षदों ने ही अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया। कहा, दो साल से शहर में कूड़ा सड़ रहा है। पेयजल को लेकर आम आदमी परेशान है। शहर के सीवर जाम पड़े हैं। अधिकारी कॉल तक रिसीव नहीं करते। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा व भाजपा के बीच फंड खर्च करने को लेकर एक बार ठन गई। आखिर में मेयर ने हर वार्ड में एक-एक करोड़ के विकास कार्य कराने का आश्वासन देकर पार्षदों को शांत किया।
विज्ञापन

जिला विकास भवन के सभागार में निगम के सदन की बैठक शुरू हुई, जिसमें पार्षदों ने शहर के गण्यमान्य लोगों के देहांत पर सांत्वना देने के लिए दो मिनट मौन रखा। मेयर रामअवतार वाल्मीकि की अनुमति से निगम के अकाउंट ऑफिसर देवेंद्र कुमार ने बजट पेश किया, लेकिन पार्षद बजट की अपेक्षा पानी, सीवर, सड़क व सफाई के मुद्दे को लेकर अधिकारियों से सवाल करते नजर आए।
विज्ञापन

पौने 12 बजे तक 22 में 20 पार्षद बैठक में पहुंच गए। भाजपा की महिला पार्षद बेबी रानी रोहिल्ला व कांग्रेस के पार्षद परीक्षित देशवाल बैठक में नहीं पहुंच सकें। भाजपा की महिला पार्षद कंचन खुराना ने सवाल किया, सुभाष नगर में मात्र पांच सफाईकर्मी हैं। कचरा घरों के बाहर पड़ा रहता है। एलिवेटेड ट्रैक के साथ पूर्व दिशा में सड़क का निर्माण रुका हुआ है। महिला पार्षद डिंपल जैन बोलीं- अधिकारी कॉल तक रिसीव नहीं करते। सप्लाई में दूषित पानी घरों में आ रहा है। पार्षद सुशील नांदल ने कहा कि सेक्टरों में सफाई नहीं हो रही। उनके पास सफाईकर्मियों के नंबर तक नहीं हैं। वहीं, निर्दलीय पार्षद बिजेंद्र हुड्डा ने कहा कि सुबह 6 बजे लोग सवाल करने लगते हैं कि पीने का पानी कब आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक व भाजपा पार्षदों के बीच फंड को लेकर ठनी, बतरा बोले- आप मुझसे नहीं पूछ सकते
सदन की बैठक में भाजपा पार्षद सुशील नांदल ने कहा कि विधायक को भी फंड मिलता है, वे भी बताएं कहां फंड खर्च किया जाएगा या किया है। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा, सरकार पांच करोड़ रुपये देती है। उनको शहर के विकास में खर्च किया जाएगा। लेकिन, पार्षद को यह पूछने का अधिकार नहीं है कि विधायक कहां खर्च करेंगे। इसी बीच भाजपा पार्षद कपिल नागपाल बीच में आ गए। बोले- विधायक से सवाल तो किया जा सकता है, क्योंकि वह पूरे शहर के विधायक हैं। किसी तरह मेयर व कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक ने मामला शांत कराया।
भाजपा पार्षद प्रवीण कौशिक ने कहा कि अदालत में दो साल से सफाई के टेंडर को लेकर केस चल रहा है, जबकि शहर के लोग परेशान हैं। अधिकारी हर बार यह कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकते कि अदालत में केस चल रहा है। कोई न कोई रास्ता निकालना होगा। जवाब में निगम आयुक्त धर्मेंद्र ने कहा कि उन्होंने सरकार को पत्र लिखा है कि 300 सफाईकर्मी एचकेआरएन के तहत भर्ती करके निगम को दिए जाएं। इसके बाद गलियों की सफाई का काम ठेके पर देने की जरूरत नहीं रहेगी।
...
अमृत प्रोजेक्ट की लाइन नहीं पता अधिकारियों को कहां-कहां बिछी है : बतरा
शहर में अमृत प्रोजेक्ट-1 के तहत पेयजल लाइन बिछाई गई। निगम के अधिकारियों को यह तक पता नहीं है कि पेयजल लाइन शहर में कहां-कहां बिछी है। जनस्वास्थ्य विभाग को प्रोजेक्ट हैंडओवर करते समय निगम के अधिकारी क्या जवाब देंगे। अमृत-2 की जगह अमृत-1 पर अधिकारी ध्यान दें।
- भारत भूषण बतरा, कांग्रेस विधायक रोहतक शहर।
...
अवैध होने की बात कहकर मेरे हलके के वार्डों से भेदभाव न करें
कलानौर हलके के छह वार्ड निगम में शामिल हैं। अधिकारी बोले देते हैं कि खोखराकोट का इलाका वैध नहीं है, इसलिए वहां विकास कार्य नहीं हो सकते। ऐसा नहीं है, अधिकारी कोई न कोई रास्ता निकाल कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं दें।
- शकुंतला खटक, कांग्रेस विधायक कलानौर।
...
सदन की बैठक बजट को लेकर बुलाई गई थी। पानी, सफाई, सीवर व दूसरी समस्याएं पार्षदों ने रखीं। पार्षदों की समस्याएं व सुझाव ले लिए गए हैं। जल्द सदन की विशेष बैठक होगी, जिसमें नगर निगम के अलावा जनस्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी व दूसरे विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

- रामअवतार वाल्मीकि, भाजपा मेयर नगर निगम।

09सीटीके05...विकास भवन में आयोजित निगम बैठक में मौजूद विधायक बीबी बतरा,विधायक शकुंतला खटक,मेयर

09सीटीके05...विकास भवन में आयोजित निगम बैठक में मौजूद विधायक बीबी बतरा,विधायक शकुंतला खटक,मेयर

09सीटीके05...विकास भवन में आयोजित निगम बैठक में मौजूद विधायक बीबी बतरा,विधायक शकुंतला खटक,मेयर

09सीटीके05...विकास भवन में आयोजित निगम बैठक में मौजूद विधायक बीबी बतरा,विधायक शकुंतला खटक,मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed