फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Upcoming plans regarding issues of farmers and laborers made in the meeting

Rohtak News: बैठक में बनाई किसानों व मजदूरों के मुद्दों को लेकर आगामी योजना

Mon, 24 Jun 2024 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Upcoming plans regarding issues of farmers and laborers made in the meeting
रोहतक। अखिल भारतीय किसान सभा सीटू और खेत मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक सोमवार को इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में प्रभात भवन में हुई। इसमें किसानों, मजदूरों के मुद्दों को लेकर आगामी अभियान और आंदोलन की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में नेताओं ने बताया की केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों मजदूरों के मुद्दों के समाधान के बजाय अपने कॉरपोरेट प्रस्तुत एजेंडा को आगे बढ़ाने पर लगी हुई है। किसानों को एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी देने, बिजली कानून को वापस लेने, खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने, चारों लेबर कोड रद्द करने, मनरेगा में काम के दिन और दिहाड़ी बढ़ाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत अन्य मुद्दों को हल नहीं कर रही। स्थानीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद गांव-गांव में जिला और राज्य स्तर के जत्थे चलाए जाएंगे। इसके बाद प्रदेशभर में किसान मजदूर एकता महापंचायत की जाएगी। इस मौके पर किसान सभा के महासचिव सुमित सिंह, कोषाध्यक्ष डिंपल, सीटू से महासचिव जयभगवान,अध्यक्ष सुरेखा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक, सुखबीर, सतबीर सिंह कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव विनोद देसवाल, खेत मजदूर यूनियन से महासचिव प्रेम चंद, सहसचिव संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed