फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   UP police took her husband from the fields and killed him pretending to be in an encounter

Rohtak News: पति को खेतों से पकड़कर ले गई यूपी पुलिस...और मुठभेड़ दिखाकर मार डाला

Tue, 01 Jul 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 01 Jul 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
UP police took her husband from the fields and killed him pretending to be in an encounter
महम । बागपत में यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ रविवार रात मुठभेड़ में मारे गए हिस्ट्रीशीटर व एक लाख के इनामी संदीप लोहार की पत्नी ज्योति ने रोहतक के महम थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

ज्योति ने आरोप लगाया है कि यूपी पुलिस कई दिन पहले उनके पति को खेतों से पकड़कर ले गई थी और वहां पर ले जाकर फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उनकी हत्या कर दी।
यूपी पुलिस इस घटना को मुठभेड़ बता रही है। वहीं, महम थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
भैणी महाराजपुर गांव निवासी ज्योति ने सोमवार दोपहर को महम थाना शिकायत को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनके पति संदीप की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उनके पति की हत्या की है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और यूपी के आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।उधर, सोमवार देर रात शव को भैणी महाराजपुर गांव लाया गया। अब मंगलवार को संदीप का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed