{"_id":"659daa3cb911b7c9e00785ab","slug":"unreserved-special-train-will-run-between-rewari-and-rohtak-from-today-rohtak-news-c-17-roh1020-334371-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रेवाड़ी और रोहतक के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी चलेगी आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रेवाड़ी और रोहतक के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी चलेगी आज से
Wed, 10 Jan 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक से रेवाड़ी की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने यात्रियों के लिए अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी रोहतक से रेवाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन बुधवार को मध्यरात्रि में एक बजकर 30 मिनट पर रोहतक पहुंचेगी और अलसुबह 2 बजकर 35 मिनट पर रेवाड़ी के लिए रवाना होगी।
कोहरा बढ़ने के कारण रेलवे ने ज्यादातर ट्रेनों को रद्द किया हुआ है। इसके चलते पहले रेवाड़ी की तरफ खाटू श्याम स्पेशल ट्रेन चलती थी। लेकिन अब वह भी रद्द होने के बाद यात्रियों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए यह ट्रेन चलाकर काफी राहत दी है। यह ट्रेन रोहतक से चलकर अस्थ्ल बोहर, डीघल, झज्जर, माछरोली, पाल्हावास व गोकलगढ़ होते हुए रेवाड़ी पहुंचेगी। वहीं रेवाड़ी से चलते वक्त गाड़ी का नंबर 09617 व रोहतक से रेवाड़ी जाते वक्त गाड़ी का नंबर 09618 रहेगा। इससे रेवाड़ी की तरफ जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए भी काफी राहत मिलेगी।