फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   University education is decisive in building the future: Prof. Tankeshwar Kumar

भविष्य निर्माण में निर्णायक है विश्वविद्यालयीय शिक्षा : प्रो. टंकेश्वर कुमार

Sat, 30 Aug 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
University education is decisive in building the future: Prof. Tankeshwar Kumar
फोटो संख्या:65 हकेंवि में दीक्षारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रो. ऊषा अरोड़ा को स्मृति चिह्न
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में विश्वविद्यालयीय शिक्षा निर्णायक है।
विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय की लोकपाल प्रो. ऊषा अरोड़ा उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बिताया गया यह समय भविष्य निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में कक्षाओं में अध्ययन के साथ-साथ विश्व की व्यावहारिक समझ और उसके प्रायोगिक ज्ञान के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के अवसर उपलब्ध हैं। कुलपति ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य को ध्यान में रखते हुए अध्ययन-अध्यापन, शोध, नवाचार के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊषा अरोड़ा ने कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं से लाभान्वित होंगे। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनू यादव ने विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं, संसाधनों के बारे में बताया।
कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययन-अध्यापन के लिए संस्थागत स्तर पर निरंतर नई सुविधाओं का विकास जारी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कौशिक, वित्त अधिकारी डाॅ. विकास कुमार, शोध अधिष्ठता प्रो. नीलम सांगवान, शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य, स्कूल ऑफ लाइफ लांग लर्निंग के डीन प्रो. आशीष माथुर, डाॅ. रीना ने विश्वविद्यालय की सुविधाओं के बारे में बताया।
इस अवसर पर प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, प्रो. आकाश सक्सेना, प्रो. विनोद, प्रो. मोना शर्मा, डाॅ. राजीव वशिष्ठ, डाॅ. विष्णु कुचेरिया, डाॅ. राकेश कुमार सहित भारी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक व अधिकारी उपस्थित रहे।

दीक्षारंभ कार्यक्रम के पांचवें दिन बीएससी, एमएससी रसायन विज्ञान, बीएससीए एमएससी भौतिकी, बीएससी, एमएससी गणित, बीएससी मनोविज्ञान (ऑनर्स), बीवाॅक बायोमेडिकल साइंसेज, बीवाॅक रिटेल एंड लाॅजिस्टिक्स मैनेजमेंट, बीवाॅक इंडस्ट्रीयल वेस्ट मैनजमेंट के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed