फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Union Minister Manohar Lal has the department, metro will come soon to Rohtak and Jhajjar: Arvind Sharma

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के पास विभाग, जल्द आएगी रोहतक व झज्जर तक मेट्रो : अरविंद शर्मा

Tue, 11 Jun 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Manohar Lal has the department, metro will come soon to Rohtak and Jhajjar: Arvind Sharma
रोहतक। केंद्रीय केबिनेट मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास ही शहरी विकास मंत्रालय होने के कारण रोहतक व झज्जर तक जल्द मेट्रो आएगी। मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर भाजपा के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने केंद्रीय मंत्री से प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद अरविंद शर्मा पर सवाल दागा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा प्रत्याशी अपने कार्यकाल में रोहतक व झज्जर तक मेट्रो लाना तो दूर की बात एक पिलर तक नहीं बनवा सके। अरविंद शर्मा ने जवाब दिया था कि अगर वह आसौदा से सांपला व रोहतक और बादली से झज्जर तक मेट्रो लेकर नहीं आ सके तो 2029 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव में चाहे भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा रोहतक से हार गए, लेकिन केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। इतना ही नहीं, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल केंद्र में ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री बने हैं।
विज्ञापन

वर्जन
आसौदा से सांपला और फिर रोहतक व बादली से झज्जर तक मेट्रो विस्तारीकरण होना है। अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल केंद्र में ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री बने हैं। मंगलवार को उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया। जल्द रोहतक व झज्जर तक मेट्रो लाने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉक्टर अरविंद शर्मा, पूर्व सांसद भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed