{"_id":"5f4e787b8ebc3e54e24c9e5f","slug":"uncontrolled-roadways-bus-crosses-divider-collides-with-car-two-teachers-die-rohtakcity-news-rtk5715282122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित रोडवेज बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, दो शिक्षकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित रोडवेज बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, दो शिक्षकों की मौत
विज्ञापन
पानीपत-रोहतक हाईवे पर मकड़ौली गांव के पास सोनीपत डिपो के गोहाना सब डिपो की रोडवेज बस ने एक स्कोडा कार को कुचल दिया। हादसे में कार सवार दो जेबीटी की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार की छत सहित कई हिस्से अलग-अलग होकर टुकड़ों बंट गए। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। वहीं, हादसे में रोहतक के गांव माड़ौदी रांगडान निवासी महिला अनीता (38) व रोहतक सेक्टर 2 निवासी पंकज मलिक (40) की मौत हो गई। दोनों पानीपत के गांव उरलाना कलां के प्राथमिक विद्यालय में बतौर जेबीटी थे। जो रोजाना कार से ही स्कूल से आते-जाते थे। मंगलवार को जब दोनों दोपहर करीब चार बजे रोहतक मकड़ौली टोल के नजदीक पहुंचे, इसी दौरान रोहतक की तरफ से जा रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और दूसरी लेन में सीधी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दोनों शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी रोडवेज चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। रोडवेज बस में करीब 30 सवारियां थी। इस दौरान कई सवारियों को भी मामूली चोटें भी आई है।
रोडवेज की बस गोहाना जा रही थी। चालक की लापरवाही से बस डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी ओर जा रही कार को टक्कर मारी है। हादसे में कार चालक व महिला शिक्षक की मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई शवगृह में रखवाया गया है। फिलहाल आरोपी बस चालक व परिचालक फरार हैं। दोनों के बारे में सोनीपत रोडवेज प्रबंधक से जानकारी मांगी गई है।
- शमशेर सिंह, एसएचओ सदर थाना