फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Umeed 2024: Delhi IGI Airport and Jind will not be far from Sonipat, NHAI will soon start NH 334P and NH 352A

उम्मीद 2024: सोनीपत से दिल्ली का IGI एयरपोर्ट व जींद नहीं रहेगा दूर, NHAI जल्द चालू करेगा NH 334पी व NH 352ए

Mon, 01 Jan 2024 08:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 01 Jan 2024 08:45 AM IST
सार

इस वर्ष सोनीपत को दो राष्ट्रीय राजमार्गों की सुविधा मिलने वाली है। जींद की ओर जाने के लिए सोनीपत के लोग एनएच-352ए का सफर कर सकेंगे। वहीं, गांव बड़वासनी से दिल्ली में बवाना औद्योगिक क्षेत्र तक पश्चिमी यमुना नहर के साथ 29 किलोमीटर लंबे एनएच-334पी का निर्माण किया है।

विज्ञापन
Umeed 2024: Delhi IGI Airport and Jind will not be far from Sonipat, NHAI will soon start NH 334P and NH 352A
सोनीपत के पास एनएचएआई की ओर से निर्मित किया गया राष्ट्रीय राजमार्ग-334पी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नववर्ष में सोनीपत के लोगों को दो नए राष्ट्रीय राजमार्गों की सौगात मिल जाएगी। जल्द ही इन राजमार्गों पर वाहन रफ्तार भर सकेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए लोग 35 मिनट में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे व 50 मिनट में जींद का सफर तय कर सकेंगे।

विज्ञापन


मुरथल से जींद तक 1380 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा एनएच 352ए
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से राष्ट्रीय राजमार्गों को जल्द खोल दिया जाएगा। इससे जिले के लोगों को दिल्ली व जींद आवागमन का नया विकल्प मिल सकेगा। पश्चिमी यमुना लिंक नहर के साथ गांव बड़वासनी से लेकर दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र तक राष्ट्रीय राजमार्ग-334पी का निर्माण पूरा कर लिया है। जींद की ओर जाने के लिए सोनीपत के लोग एनएच-352ए का सफर कर सकेंगे। इसका निर्माण कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। दोनों मार्गों के चालू होने से एनएच-44 (जीटी रोड) से वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन


बड़वासनी से दिल्ली के बवाना तक 694 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा एनएच 334पी
द्वारका एक्सप्रेस वे (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) के जरिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़कों का ऐसा तंत्र विकसित कर रहा है, जिससे थमे हुए यातायात को रफ्तार मिल सकेगी। साथ ही यह दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने में भी मददगार साबित होगा। गांव बड़वासनी से दिल्ली में बवाना औद्योगिक क्षेत्र तक पश्चिमी यमुना नहर के साथ 29 किलोमीटर लंबे एनएच-334पी का निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़वासनी के पास एनएच-352ए से लिंक कर चार मार्गीय राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण पर 694 रुपये खर्च किए गए हैं। नए राष्ट्रीय राजमार्ग को दिल्ली के अंदर द्वारका एक्सप्रेस वे से जोड़ा जा रहा है। इस मार्ग के जुड़ने के बाद सोनीपत, जींद के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से लोगों को दिल्ली के हवाई अड्डे पहुंचने में बड़ी सुविधा देगा। इसके बाद सोनीपत के लोग राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए 35 मिनट में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक फर्राटा भर सकेंगे।

एनएच 352ए का निर्माण मार्च तक होगा पूरा, कटरा एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा

एनएचएआई की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग -352ए का निर्माण 1380 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। मार्च तक निर्माण के बाद सोनीपत के लोगों को समर्पित किया जाएगा। इससे मुरथल स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से जींद का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। करीब 80 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण दो हिस्से में किया जा रहा है। मुरथल से गोहाना तक निर्माणाधीन हिस्से पर 799 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दूसरा हिस्सा गोहाना से जींद तक है। दोनों ही हिस्सों का निर्माण कार्य अलग-अलग एजेंसियां कर रही हैं। जिले की सीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण 85 फीसदी पूरा किया गया है।

एनएच-352ए को गांव ईशापुर खेड़ी के पास निर्माणाधीन दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। एक्सप्रेस-वे से जुड़ने के बाद वाहन चालक अमृतसर होते हुए कटरा आ-जा सकेंगे। गोहाना व जींद क्षेत्र के वाहन चालक जिन्हें दिल्ली, रोहतक, पंजाब के लुधियाना, अमृतसर व अन्य शहरों में जाना होता है, उनके लिए रास्ता सुगम हो जाएगा।

50 मिनट में मुरथल से जींद का पूरा होगा सफर

एनएच-352ए का निर्माण होने से सोनीपत से जींद तक करीब 80 किलोमीटर की दूरी महज 50 मिनट में तय हो सकेगी। अब तक वाहन चालकों को जींद जाने में डेढ़ से पौने दो घंटे का समय लग रहा है। जींद का सीधा कनेक्शन मुरथल स्थित एनएच-44 और गांव बड़वासनी के पास एनएच-334पी से हो जाएगा। इससे वाहन चालकों के लिए दिल्ली आना-जाना काफी आसान हो जाएगा।

एनएच-352ए का निर्माण तेजी से हो रहा- अधिकारी

नए साल में सोनीपत जिले के लोगों को दो नए राष्ट्रीय राजमार्ग समर्पित कर दिए जाएंगे। पश्चिमी यमुना लिंक नहर के साथ बनाए गए एनएच-334पी से आईजीआई का सफर आसान हो जाएगा। जनवरी में इस मार्ग को खोलने की तैयारी की जा रही है। वहीं एनएच-352ए का निर्माण तेजी से हो रहा है। मार्च तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इस राजमार्ग को निर्माणाधीन दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे व एनएच-334पी के साथ जोड़ा जाएगा। -गजेंद्र सिंह, डीजीएम, एनएचएआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed