फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ultrasound of a pregnant woman with 36 thousand rupees, girl told

36 हजार रुपये लिए और बगैर पहचान पत्र कर दिया गर्भवती का अल्ट्रासाउंड

Sat, 23 Nov 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound of a pregnant woman with 36 thousand rupees, girl told
स्वास्थ्य विभाग रोहतक, झज्जर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए दिल्ली की टीम को साथ लेकर दिल्ली के जनकपुरी में साईं नर्सिंग अस्पताल में लिंग जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यहां महिला डॉक्टर ने 36 हजार रुपये में गर्भवती से बगैर पहचान पत्र लिए अल्ट्रासाउंड जांच की और उसके गर्भ में लड़की बताया। टीम ने मौके पर महिला डॉक्टर को धर लिया। पीएनडीटी एक्ट के तहत महिला डॉक्टर व दलाल पर मामला दर्ज करते हुए नर्सिंग होम में मिली तीन अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन रोहतक डॉ. अनिल बिरला को मिली गुप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग रोहतक की टीम ने झज्जर की टीम के साथ मिलकर छापामारी की तैयारी की। चिकित्सा अधिकारी को जानकारी मिली थी कि रोहतक से कुछ महिलाएं लिंग जांच करवाने के लिए दिल्ली जाती हैं। सूचना के आधार पर पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. विकास सैनी, डॉ. संजीव मलिक, डॉ. विशाल चौधरी ने एक दलाल से संपर्क साधा और 36 हजार रुपये में लिंग जांच करने का सौदा तय किया। दलाल किताबो ने गर्भवती महिला को मुंडका मेट्रो स्टेशन पर बुलाया और जांच के रुपये ले लिए। इसके बाद महिला की जनकपुरी ले जा कर साईं नर्सिंग होम में भ्रूण लिंग जांच करवा दी। यहां डॉ. अंशु अरोड़ा ने बताया कि गर्भवती महिला के गर्भ में लड़की है। जांच से पहले डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन ने महिला से न कोई आईडी ली और न ही कहीं हस्ताक्षर करवाए। मौके पर स्टाफ से पता चला कि किताबो को डॉक्टर के पास जाने से कोई नहीं रोकता, वह सीधा जाती है। अकसर किताबो मरीजों को लेकर दिखाने आती है। इस अभियान में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. नितिन, नवीन कुमार, कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारका, डॉ. बीके, डॉ. अशोक व झज्जर से डॉ. अचल त्रिपाठी डिप्टी सिविल सर्जन पीएनडीटी झज्जर, डॉ. ममता सोनी, जोगेंद्र सैनी, सोनिया, कविता आदि ने इस छापामार मुहिम को सिरे चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed