फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ultimatum to police: Catch the attackers soon, otherwise the market will be closed

पुलिस को अल्टीमेटम : जल्द पकड़ें हमलावर, नहीं तो करेंगे बाजार बंद

Tue, 26 Apr 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum to police: Catch the attackers soon, otherwise the market will be closed
दुकानदार के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर लघु सचिवालय में एसपी से मिलने पहुंचे व्यापारी । संवाद
रोहतक। शहर के गांधी कैंप बाजार में बैग व्यापारी सोनू पर हमले के आरोपी तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सोमवार को बाजार के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला और जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की। गिरफ्तारी न होने पर व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। एसपी ने मामले की जांच अपराध जांच शाखा प्रथम को सौंपी है।
विज्ञापन

एसपी से मिलने पहुंचे वार्ड 14 से नगर निगम पार्षद राधेश्याम ढल, गांधी कैंप बाजार के व्यापारी जितेंद्र विज, पूर्व प्रधान विजय परुथी, नरेश भुटयानी, अंकुर नागपाल व अन्य व्यापारी सोमवार दोपहर एसपी उदय सिंह मीना से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। एसपी से बताया कि 22 अप्रैल को बाजार में सरेआम बैग व्यापारी पर हमला किया गया। उसके सिर में तेजधार चाकू मारा गया। साथ ही सिर में मटको से वार किया। पुलिस ने अब तक आर्य नगर की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके बुलाने पर आरोपी युवक आए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों में रोष है। एसपी ने व्यापारियों को बताया कि केस आर्य नगर थाने से अपराध जांच शाखा प्रथम को सौंप दिया है। जल्द आरोपी भी पकड़ में होंगे।
विज्ञापन

भाई बोला, सोनू की मानसिक हालत बिगड़ी, पीजीआई से तड़के चार बजे भाग गया
घायल व्यापारी सोनू चचड़ा के भाई मनोज ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई के सिर में वार किए हैं। इससे उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह डर से बाहर नहीं आ पा रहा है। तड़के चार बजे पीजीआई से भाग गया। परिजन उसे ढूंढते रहे। दोपहर बाद खुद घर लौटा। वे खौफजदा हैं, जबकि आरोपी खुले में घूम रहे हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनारिया व लाढ़ौत के बताए जा रहे हमलावर
बता दें कि शुक्रवार को बैग बदलने को लेकर हुई कहासुनी के बाद महिला ने युवकों को बुलाकर व्यापारी पर हमला करवाया था। आर्य नगर थाना पुलिस ने मामले में आर्य नगर में रहने वाली एक महिला ज्योति को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला था कि आरोपी युवक सुनारिया व लाढ़ौत गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दबिश भी दी थी, लेकिन आरोपियों के घर पर नहीं मिले। अब अपराध जांच शाखा प्रथम आरोपियों की तलाश में अपने तरीके से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed