फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   UHS examination branch will be digitalized

Rohtak News: यूएचएस की परीक्षा शाखा का होगा डिजिटलाइजेशन

Mon, 24 Feb 2025 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
UHS examination branch will be digitalized
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएस) में सामने नकल के खेल में मामले के बाद प्रशासन ने अब सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में विवि की परीक्षा शाखा का डिजिटलाइजेशन किए जाने का फैसला लिया गया है। परीक्षा में नकल व गड़बड़ी रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। इससे पूर्व विवि कुलपति मामले में सख्ती बरतते हुए परीक्षा नियंत्रक बदल चुके हैं। परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त भी पुख्ता किए जाएंगे। परीक्षा शाखा से अनुबंधित कर्मचारियों की जगह नियमित कर्मचारी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में ऐसा मामला दोहराया न जाए, इसके लिए परीक्षा प्रणाली में काफी बदलाव किया गया है। नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुखदेव सिंह चांदला को जिम्मेदारी देने के बाद यहां सभी नियमित कर्मचारी ही नियुक्त किए जाएंगे। विश्वविद्यालय परीक्षा शाखा का पूरी तरह डिजिटलाइजेशन भी करेगा। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से संस्थान में केंद्र बनाकर, यहीं पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed