फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Uday Singh of Haryana defeated Aryan of Jharkhand 5-0

Rohtak News: हरियाणा के उदय सिंह ने झारखंड के आर्यन को पांच-शून्य से हराया

Wed, 25 Jun 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 25 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Uday Singh of Haryana defeated Aryan of Jharkhand 5-0
रोहतक ​स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में राष्ट्रीय बॉ​क्सिंग चैंपियन​शिप के मैच में मुकाबला करती
रोहतक। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित छठी अंडर-17 नेशनल जूनियर बॉक्सिंग व चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले हुए। चैंपियनशिप के भार वर्ग 44 से 46 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली के ध्रुव खरब ने आंध्र प्रदेश के नरेंद्र कुमार, हरियाणा के उदय सिंह ने झारखंड के आर्यन को पांच-शून्य से हराया।
विज्ञापन

इसके अलावा भार वर्ग 46 से 48 में हरियाणा के फलक ने मणिपुर के अंबेकर मीति को पांच-शून्य, उत्तराखंड के प्रियांशु ने मणिपुर के गोपाल को चार-एक से हराया। भार वर्ग 48 से 50 में एसएससीबी के पियुष ने उत्तराखंड के रोहन जोशी को चार-एक, मणिपुर के लंचेनबा सिंह ने चंडीगढ़ के अमन देव को तीन-दो से हराया।
विज्ञापन

भार वर्ग 50 से 52 में हरियाणा अदित्या ने एसएससीबी लवसन सिंह को पांच शून्य, राजस्थान के टीकम सिंह ने दिल्ली से मिलन को पांच-शूनय से हराया। भार वर्ग 52 से 54 में हरियाणा के आशीष ने चंडीगढ़ के अर्श को चार-एक से, हरियाणा के रितेष कुमार ने मिजोरम के इसाक को पांच-शून्य से हराया। भार वर्ग 63 से 66 में हरियाणा में नैतिक ने बिहार के कैफ खान को पांच-शून्य से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लड़कियों के भार वर्ग 46 ये 48 किलोग्राम में हरियाणा की जिया ने पुणे की आफसा कालिया को पांच-शून्य, भार वर्ग 50 से 52 में हरियाणा की सिमरन ने महाराष्ट्र की समीक्षा सिंह को तीन-दो, हरियाणा की चाहत ने पंजाब की सिमरनजीत कोर को चार-एक, हरियाणा की दिव्या ने मणिपुर की डायना देवी को पांच-शून्य से हराया।
भार वर्ग 70 से 75 किलो में हरियाणा की ज्योति ने तेलंगाना की ई भारकवि सुहानी को हराया। एसएससीबी की भक्ति ने मणिपूर की अहाना शर्मा को हराया। 50 से 52 वर्ग हरियाणा की सिमरन ने मणिपूर की नैतिक को हराया।
इस दौरान हरियाणा पुलिस के एसीपी एवं अर्जुन अवार्डी जयभगवान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रशासनिक निदेशक ओमबीर हुड्डा ने बताया कि चैंपियनशिप हरियाणा बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम में हरियाणा बॉक्सिंग संघ के उप प्रधान सतीश के. सरहदी, रविंद्र पन्नू महासचिव, महम बॉक्सिंग संघ से पूर्ण फौजी समेत रोहतक के सचिव संदीप मौर मौजूद रहे।

रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के मैच में मुकाबला करती

रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के मैच में मुकाबला करती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed