फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two traders of Surat cheated 30 lakh rupees in the name of business

सूरत के दो व्यापारियों ने कारोबार के नाम पर 30 लाख रुपये ठगे

Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two traders of Surat cheated 30 lakh rupees in the name of business
गुजरात के सूरत शहर के दो व्यापारियों ने कारोबार के नाम पर शहर के कुछ लोगों से 30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शेर विहार कॉलोनी निवासी संजय सैनी ने दी शिकायत में बताया कि झज्जर निवासी अश्वनी व आनंदपुरा निवासी राजकुमार उसके दोस्त हैं। अश्वनी के बड़े भाई के माध्यम से उसकी गुजरात के सूरत निवासी कांतिलाल पटेल से मुलाकात हुई, जो परिवार सहित भरत कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। दोनों परिवारों का घर आना-जाना शुरू हो गया। कांतिलाल ने बताया कि उसका टाइलों का कारोबार था, जो ठप हो गया है। बच्चों की पढ़ाई के नाम पर कांतिलाल ने डेढ़ लाख नकद व कुछ राशि ऑनलाइन ले ली। इसके बाद उसने अपने दोस्त जेवर भाई को भी सूरत से रोहतक बुला लिया। इसके बाद आरोपी माडल टाउन में रहने लगे। आरोपियों ने टाइलों का कारोबार शुरू करने व हिस्सा डालने के नाम पर उनसे करीब 30 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद बहाने से गुजरात चले गए। आरोप है कि व्यापारी रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed