फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two thousand vehicles investigated, 9 accused arrested, 277 bottles of liquor seized, Rs 3660 seized

दो हजार वाहनों की जांच, 9 आरोपी गिरफ्तार, 277 बोतल शराब पकड़ी, 3660 रुपये जब्त

Thu, 01 Oct 2020 09:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Two thousand vehicles investigated, 9 accused arrested, 277 bottles of liquor seized, Rs 3660 seized
पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन - फोटो : RohtakCity
रोहतक। पुलिस ने बुधवार की रात नाइट डोमिनेशन के दौरान नाकाबंदी करके चेकिंग की। इस दौरान दो हजार से अधिक वाहनों की जांच की गई जिसमें नौ आरोपी गिरफ्तार किए गए 277 बोतल शराब बरामद हुई 3660 रुपये भी जब्त किए गए। पुलिस अधिकारियों राइडर/पीसीआर ने अपने-2 इलाके में अभियान के तहत सख्ती की । संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिले में सभी डीएसपी, थाना और चौकी प्रभारी, सीआईए स्टाफ की टीमें नाइट डोमिनेशन में रात होते ही जुट गईं। जिले में 50 जगहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। बाजार व संकरे रास्तों पर पैदल गश्त की गई। महिला पुलिस ने भी गश्त व नाकाबंदी पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नाइट डोमिनेशन के दौरान करीब 800 दो पहिया वहन, 535 चार पहिया वाहन व 728 बडे़ वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 89 वाहनों के चालान किए गए जिसमें से 5 वाहनों को जब्त किया गया। होटल, ढाबों, बाजारों, पार्कों, एटीएम बूथ आदि को चेक किया गया। पुलिस द्वारा 139 सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों की तस्दीक की गई। चेकिंग के दौरान 19 संदिग्ध व्यक्तियों के पर्चा अजनबी काटे गए हैं। नाइट डोमिनेशन के दौरान कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग अंकित कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। अलग-अलग मामलों में 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान शराब व जुआ का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। अभियान में 227 बोतल शराब देशी, 44 बोतल अंग्रेजी, 6 बोतल बीयर व 3660 रुपये जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed