{"_id":"647523485468eee4ff0b8764","slug":"two-thousand-cusecs-of-water-arrived-in-jln-will-be-supplied-both-times-rohtak-news-c-17-roh1020-165162-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जेएलएन नहर में आया दो हजार क्यूसिक पानी, दोनों समय होगी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जेएलएन नहर में आया दो हजार क्यूसिक पानी, दोनों समय होगी सप्लाई
विज्ञापन
रोहतक। साढ़े पांच लाख की आबादी वाले शहर का पेयजल संकट जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में पानी आने से समाप्त हो गया है। सोमवार शाम नहर में दो हजार क्यूसिक पानी आ गया है। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। क्योंकि पानी की कमी के चलते जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पेयजल सप्लाई में कटौती कर रहा था।
पिछले दो सप्ताह से विभाग एक दिन छोड़कर तो कभी एक समय ही पानी की आपूर्ति कर रहा था। अब नहर में पानी आने से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि शहर के आउटर एरिया में पेयजल संकट अभी भी बना रहेगा। इसके लिए विभाग की तरफ से अलग से इंतजाम किए हुए है। वहां समय-समय पर पानी के टैंकरों की सप्लाई करवाई जाती है। आउटर कॉलोनियों व टेल एंड पर जरूरत के हिसाब से अभी भी पहले की तरह ही पानी के टैंकर भेजे जाएंगे।
इन कॉलोनियों में बनी हुई थी पानी की समस्या
शहर की जनता कॉलोनी, विशाल नगर, विकास नगर, आजादगढ़, देव कॉलोनी, चौधरी लेन, मॉडल टाउन, शिव कॉलोनी, सल्लारा मोहल्ला, माता दरवाजा, रेलवे रोड, अंबेडकर कॉलोनी, आर्य नगर, सेक्टर 1, इंदिरा कॉलोनी, सुनारिया चौक, राम नगर, बाबा मस्तनाथ नगर, रामगोपाल कॉलोनी, बोहर गांव, दुर्गा कॉलोनी, आदर्श नगर, समेत अन्य कॉलोनियों में भी पानी की समस्या बनी हुई थी। लेकिन आज से पानी की सप्लाई पहले की तरह संपूर्ण तरीके से दी जाएगी।