फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two people were shot during a dispute over a plot of land; the incident occurred near the Gandhara turn on National Highway 9.

Rohtak News: प्लॉट को लेकर झगड़े में दो लोगों को लगीं गोलियां, नेशनल हाईवे नंबर 9 पर गांधरा मोड़ के पास हुई वारदात

Tue, 14 Oct 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two people were shot during a dispute over a plot of land; the incident occurred near the Gandhara turn on National Highway 9.
सांपला (रोहतक)। नेशनल हाईवे नंबर 9 पर गांधरा मोड़ के पास मंगलवार दोपहर प्लॉट को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। रोहतक से दो गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने प्लाॅट की नींव भर रहे इस्माईला गांव के लोगों पर फायरिंग कर दी। बिल्लू ठेकेदार पक्ष के जगबीर व सुनील गोलियां लगने से घायल हो गए। सांपला पुलिस ने अनिल उर्फ बल्लू ठेकेदार के बयान पर विक्की, सुनील, रवि, बल्लू निवासी रोहतक समेत कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बल्लू ठेकेदार ने बताया कि उन्होंने 2016 में नेशनल हाईवे नंबर 9 पर मकड़ौली निवासी बिजेंद्र व संदीप से 622 गज का प्लाॅट खरीदा था। सोमवार को वह इसकी नींव भर रहे थे। दोपहर को दो स्कॉर्पियो गाड़ी में युवक हथियार लेकर आए और प्लाॅट को अपना बताकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने 12 बोर की गन से फायर कर दिया। उनके परिजन जगबीर व सुनील गोलियां लग गईं जिनका रोहतक अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हमले में दूसरे पक्ष का बल्लू भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले दोनों पक्षों में हुई थी पंचायत
प्लॉट के विवाद में चार दिन पहले शुक्रवार को चुलियाणा मोड़ पर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई थी। इसमें सहमति बनी थी। इसमें प्लॉट विक्रेता बिजेंद्र ने बल्लू ठेकेदार से कहा था कि वे जैसा ठीक समझे, मैं उनसे सहमत हूं।

वर्जन
प्लॉट के मामले में इस्माईला निवासी बल्लू ठेकेदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। - बिजेंद्र, थाना प्रभारी सांपला
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed