फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two maids accused of stealing jewelery and cash

Rohtak News: दो नौकरानियों पर जेवरात और नकदी चोरी का आरोप

Sat, 16 Mar 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 16 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two maids accused of stealing jewelery and cash
रोहतक। शहर शिवाजी कॉलोनी के एक मकान से दो घरेलू नौकरानी जेवरात निकाल कर ले गईं। मकान मालिक पिता की मौत के बाद परेशान चल रहा था। सीसीटीवी फुटेज सौंपकर मकान मालिक ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी निवासी अमन भयाना बताया कि उसने नवंबर 2023 में घर पर दो महिलाओं को काम पर रखा था, क्योंकि उसकी पत्नी गर्भवती थी। 7 नवंबर को उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। इस कारण लंबे समय तक उसकी पत्नी अस्पताल में रही। उसे भी इस कारण घर से दूर रहना पड़ता था। जब वे घर आए तो 28 दिसंबर को उसके पिता का देहांत हो गया। इससे परिवार सदमे में आ गया। इसी बीच घर से जेवरात चोरी होने लगे। एक सोने की चेन, लॉकेट, 2 सोने की चूड़ियां, एक सोने की बाली सेट, दो सोने की अंगूठी नहीं मिली। जनवरी 2024 एक महिला कर्मी ने नौकरी छोड़ने की बात कही। उसे शक हो गया तो कैमरे की जांच की। जांच में आरोपी पैसों से भरा एक लिफाफा लेती नजर आईं और कपड़ों में छुपा लिया। दूसरी महिला कर्मी आरोपी महिलाकर्मी के संपर्क में थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed