फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   two held in murder case rohtak

दो हत्यारोपी ट्रक सहित पंजाब में गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 11 Jun 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
ट्रक लूटकर चालक और क्लीनर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को ट्रक सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी पंजाब में पकड़े गए हैं। रोहतक पुलिस उनको प्रोडक्शन वारंट पर यहां लाएगी।

दोनों आरोपियों के मिर्ची गैंग से तार जुड़ रहे हैं। आरोपियों में संगरूर निवासी कुलदीप और इकबाल शामिल हैं।

बीते रविवार को झज्जर रोड पर करौंथा गांव के पास दो शव मिले थे।

दोनों की आंखों में मिर्ची डालकर लूट के बाद गला रेतकर हत्या की गई थी।


सोमवार को मृतकों की शिनाख्त ट्रक चालक लखीमपुर खीरी निवासी जोगेंद्र और क्लीनर गेजा सिंह के तौर पर हुई। वारदात का शक मिर्ची गैंग पर गया।

मेरठ, लखनऊ सहित अन्य शहरों के थानों में भी संपर्क किया गया। पुलिस गिरोह के सदस्यों की तलाश में पंजाब के लिए रवाना होने ही वाली थी कि बुधवार को फतेहगढ़ से हत्यारोपियों के पकड़े जाने की सूचना मिली। पंजाब पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर ट्रक भी बरामद कर लिया। जांच अधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस हिमांशु गर्ग  ने बताया कि आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी गई है।  

16 बरस का था गेजा
डबल मर्डर में सबसे ज्यादा दुखद पहलू यह रहा कि मरने वाला क्लीनर गेजा सिंह महज 16 वर्ष का था। वह पहली बार ट्रक क्लीनर के तौर पर आया था। लेकिन पहली ही बार में हत्यारों का शिकार हो गया। मंगलवार को पुलिस ने गेजा और चालक जोगेंद्र के पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। यहां से परिजन उन्हें लखीमपुर खीरी के गंगापुर ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed