{"_id":"f2e98bdf8c76c4a870aa4ed4f44a58ca","slug":"two-held-in-animal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेकाबू जुनून और लाचार पुलिस’ के आगे पस्त हुए पशु व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बेकाबू जुनून और लाचार पुलिस’ के आगे पस्त हुए पशु व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 29 Jun 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौवंश की तस्करी के शक में रविवार देर रात बजरंग फाटक पर जमकर हुडदंग मचा।
15-20 युवकों ने वाहनों की जांच कर रही पुलिस की मौजूदगी में पशु व्यापारियोें और वाहन चालकों पर जमकर लठ और डंडे बरसाए।
एक चालक के सिर में लोहे की राड़ मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। स्थिति बिगड़ती देख मौकेपर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम सूचना दी।
तब डीएसपी पवन वत्स और सिटी थाना एसएचओ नवीन कुमार सहित खासी तादाद में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है, जबकि एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मौकेपर मौजूद माकपा और एसएफआई पदाधिकारियों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ गवाही तक देने की बात कही है।
रविवार रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कई वाहनों में पशुधन भर कर ले जाए जा रहे हैं। इनमें गौवंश भी हो सकता है। पुलिस ने बजरंग फाटक पर नाकेबंदी की और छह ट्रकों सहित करीब दस वाहनों को रूकवाया। जब वाहनों में जांच की तो उसमें दुधारू भैंसे थी। पशु व्यापारियों ने पशु खरीद के दस्तावेज भी पुलिस को दिखाए। पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही रही थी कि इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए।
खुद करने लगे जांच, मचाया हंगामा
मोटर साइकिल और स्कूटी से आए पांच छह युवकों ने गाड़ियों की जांच पड़ताल खुद ही करनी शुरू कर दी। इनमें से दो तीन युवकों ने फोन करके अपने साथियों को भी बुला लिया। कुछ ही देर में करीब 15 से 20 युवक वहां लठ और डंडे लेकर पहुंच गए। इन युवकों ने पशु व्यापारियों से अभद्रता शुरू कर दी, और गाली गलौच करने लगे।
विज्ञापन
अचानक कर दिया हमला
पशु व्यापारियों ने बताया कि वे यह बता ही रहे थे कि वाहनों में दुधारू भैंसे है और उसकेदस्तावेज भी मौजूद हैं।इसी दौरान एक युवक ने हाथ उठा दिया। इसके बाद अन्य युवकों ने लाठी और डंडे से हमला कर दिया। युवकों ने चार पांच पशु व्यापारियों और चालकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा।
पुलिस बनी रही लाचार
यह सारा घटनाक्रम पुलिस की मौजूदगी में होता रहा। पुलिस वालों की संख्या कम होने से वे भी दूर खड़े रहे और कंट्रोल रूम से मदद मागी। इसके बाद कुछ पुलिस कर्मी पहुंचे। इसी दौरान युवकों ने पंजाब निवासी मलकीत की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और उसे गाड़ी से खंीचकर नीचे उतार लिया। युवकों ने उस पर लोहे की राड से हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया।
डबवाली से ला रहे थे खरीद कर
पशु व्यापारी मलकीत और यूपी के गाजियाबाद निवासी शमशाद ने बताया कि डबवाली में पशु मेला लगता है। वहीं से वे दुधारू भैंसें खरीद कर ला रहे थे। मलकीत ने बताया कि वह चार भैंसे लेकर दिल्ली के भजनपुरा ले जा रहा था। जबकि शमशाद भी चार भैंसें लेकर गाजियाबाद के पसौंदा शहर ले जा रहा था।
माकपा एसएफआई ने किया विरोध
मौके पर माकपा के जिला प्रधानविनोद और एसएफआई के प्रदेश सचिव सुमित भी मौके पर थे। पशु व्यापारियों और चालकोें केसाथ मारपीट होती देख इन कार्यकर्ताओं ने मारपीट करने वालों के खिलाफ हंगामा कर दिया। विनोद की निशानदेही पर पुलिस ने मारपीट करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है।
इनका कहना है
गाड़ियों की वैरिफिकेशन की जा रही है, गाड़ियों में दुधारू भैंसें पाई गई है । घायल व्यक्ति का मेडिकल कराने भेज दिया गया है। पूछताछ़ के लिए एक युवक को रोका है। पवन वत्स, डीएसपी,