फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two died with 90 new infected, death toll reached 131

90 नए संक्रमितों के साथ दो ने तोड़ा दम, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 131

Wed, 02 Dec 2020 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two died with 90 new infected, death toll reached 131
सर्दी बढ़ने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण मरीजों के लिए अधिक खतरनाक साबित हो रहा है। लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने के अलावा मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को एक ओर 90 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई तो दो कोरोना संक्रमित मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना उपचार के दौरान मरने वालों का आंकड़ा 131 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10808 हो गई है। फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 838 हैं और इसमें से 69 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं और 789 संक्रमित होम आइसोलेशन पर हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 91.01 फीसदी पहुंच गया है और अब तक 9839 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक दो लाख से अधिक जिले में कोरोना संक्रमितों की जांच करवा चुका है। कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजबीर सभ्भरवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की स्क्रीनिंग करने के लिए एंटीजन किट जांच के अलावा रोजाना आरटी पीसीआर जांच करवाई जा रही है। गौरतलब है कि मंगलवार को सनसिटी के 78 साल के व्यक्ति और मॉडल टाउन की 62 साल की महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
गृहिणी, कर्मचारी, विद्यार्थी, शिक्षक, बुजुर्ग, बेरोजगार, चालक, फैक्टरी कर्मचारी, मजदूर, फार्मा कंपनी का स्टाफ, एसबीआई, बिजनेसमैन, जगमोहन मोटर्स का स्टाफ, कैदी, पीजीआईएमएस स्टाफ, पीडीएम विवि का स्टाफ, बैंक, एमबीबीएस इंटर्न, सीएच रोहतक का स्टाफ, पीजीआईएमएस का स्टूडेंट, किसान, निजी अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ, मेडिसिन मार्केट का स्टाफ, पीजीआईएमएस का स्टाफ आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed