फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two days after the wedding nuptial laid

शादी के दो दिन बाद ही उजड़ गया सुहाग 

Sun, 24 Apr 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 24 Apr 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two days after the wedding nuptial laid
भारत की सड़कें हुईं और जानलेवा - फोटो : getty
शादी के दो दिन बाद ही भाजपा नेत्री कांता आलड़िया की भाभी का सुहाग उजड़ गया। भाजपा नेत्री के भाई लविश की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। एलएलएम के छात्र लविश अपने दोस्त के साथ बाइक से जिंदरान जा रहे थे। ससरोली के पास उनकी बाइक की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में लविश की मौत हो गई, जबकि नवीन घायल हो गया। नवीन को पीजीआई में उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। लविश की बृहस्पतिवार को खरखौदा की युवती से शादी हुई थी। वह एमडीयू से एलएलएम की पढ़ाई कर रहे थे। घर में हादसे में सूचना पहुंचते ही हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पाड़ा मोहल्ला निवासी लविश (28) शनिवार शाम अपनी बाइक से दोस्त नवीन के साथ किसी काम से जिंदरान जा रहे थे। जब वह ससरौली के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक पिकअप से भिड़ गई। इस वजह से लविश और नवीन सड़क पर गिर गए। लविश का सिर सड़क से जा टकराया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को पीजीआई लाया गया। यहां डॉक्टरों ने लविश को मृत घोषित कर दिया, जबकि नवीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लविश के शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed