फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two criminals were apprehended after an encounter in Rohtak; one was shot in the knee and the other in the back.

Rohtak News: रोहतक में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दबोचे, एक के घुटने तो दूसरे की पीठ में लगी गोली

Thu, 18 Sep 2025 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two criminals were apprehended after an encounter in Rohtak; one was shot in the knee and the other in the back.
रोहतक के हिसार आउटर बाईपास पर पहरावर गांव के नजदीक पुलिस मुठभेड़ के बाद ठेके पर फायरिंग के आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सीआईए द्वितीय व हिसार एसटीएफ की टीम ने बुधवार रात करीब 10 बजे जिले के पहरावर गांव के नजदीक आउटर बाईपास पर दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। घायल खरैंटी गांव निवासी अंकित (21) व सोनीपत के गंगाना गांव निवासी आशीष (21) को पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया गया है। पुलिस को आरोपियों की हिसार में दो दिन पहले शराब ठेके पर हुई फायरिंग के केस में तलाश थी। बदमाशों से हथियार व बाइक बरामद हुई है।
सीआईए द्वितीय प्रभारी सतीश कादियान ने बताया कि सूचना मिली थी कि हिसार के सिंघवा खास में सोमवार शाम करीब 7 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग की थी। इसके बाद आरोपी बाइक से मदनहेड़ी गांव की तरफ भाग गए थे। हिसार एसटीएफ ने पीछा किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

बुधवार शाम को सीआईए द्वितीय को सूचना मिली कि हिसार में फायरिंग करके भागे युवकों में खरैंटी निवासी अंकित व गंगाना निवासी आशीष बाइक पर आउटर बाईपास के पास आने वाले हैं। पुलिस ने पहरावर-कारोर रोड पर पुल के नीचे नाका लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली एएसआई संतराम की बुलेटप्रूफ जाॅकेट पर लगी। जवाबी फायरिंग में अंकित के घुटने तो आशीष की कमर में गोली लगी।
पुलिस ने तुरंत आरोपियों को दबोच कर पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी सक्रिय हुए थे। एक या दो केस ही पहले से दर्ज हैं।

----------
शराब ठेके पर जय श्रीराम और छोटा सामनिया नाम से चस्पा किया था पोस्टर
पुलिस के मुताबिक, सिंघवा खास में जिस ठेके पर फायरिंग की थी, उस पर जय श्रीराम व छोटा सामनिया के नाम से पोस्टर चस्पा किए थे। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाएगा कि आखिर पोस्टर चस्पा करने का क्या मकसद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed