फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two criminals involved in the murder of a scrap dealer arrested

Rohtak News: स्क्रैप व्यापारी की हत्या में शामिल दो बदमाश काबू

Thu, 01 Aug 2024 06:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Two criminals involved in the murder of a scrap dealer arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। थाना लाखनमाजरा क्षेत्र के एक होटल पर गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी सचिन की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार रात को गिरफ्तार किया है। दोनों हत्यारोपियों की पहचान गोविंद और विकास के रूप में हुई है। इस हत्याकांड में लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा की पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। इस हत्याकांड में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
प्रभारी थाना लाखनमाजरा निरीक्षक रोहताश ने बताया कि 29 फरवरी को गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी निवासी स्क्रैप व्यापारी सचिन की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मगर पुलिस जांच में कुछ बदमाशों के नाम सामने आए थे। मंगलवार रात को रोहतक पुलिस ने गोविंद और विकास को भी गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में सात बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। लाॅरेंस गैंग के रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर यह डाली थी पोस्ट
विज्ञापन

1 मार्च को लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। उसमें लिखा था कि गुरुग्राम का बुकी (सचिन मुंजाल) जो खुद को दिल्ली का सबसे बड़ा (बुकी) मानता था, उसकी आज लाखन माजरा, हरियाणा के होटल पर हत्या हुई है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed