फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two brothers were beaten up when they were stopped from parking their vehicle in front of the office, case registered

Rohtak News: कार्यालय के सामने गाड़ी खड़ी करने से रोका तो दो भाइयों को पीटा, केस

Mon, 26 Aug 2024 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
Two brothers were beaten up when they were stopped from parking their vehicle in front of the office, case registered
रोहतक। एक युवक को अपने कार्यालय के सामने से कार पार्क करने से रोकना भारी पड़ गया। कार सवार युवकों ने अपने परिजन बुलाकर दो भाइयों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना आईएमटी क्षेत्र के भालौठ निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई अनिल और धीरज ने गांव के बस अड्डे पर कार्यालय बना रखा है। कार्यालय के बाहर अनिल को अपनी कार खड़ी करता है। धीरज कार लेकर आने ही वाला था कि वहां पर गांव के नितिन और नवीन आए। दोनाें ने कार्यालय के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। पीड़ित के भाई अनिल ने कार को थोड़ी साइड में खड़ी करने के लिए कहा इस बात पर वह बिंगड गए। दोनों ने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया और अनिल को पीटना शुरू कर दिया। उकी दौरान वह भी मौके पर पहुंच गए तो भाई को बचाने का प्रयास किया। मगर आरोपियों ने दोनों भाइयों को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। गांव के लोगों ने आकर उनको बचाया। पीड़ित की शिकायत पर नितिन, नवीन, जोगेंद्र, बिजेंद्र, रौनक व मुकुल आदि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed