{"_id":"689101cc54e4da7f440d99fe","slug":"two-bike-riders-were-injured-after-being-hit-by-a-chinese-made-manjha-rohtak-news-c-198-1-rew1001-223677-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चीन निर्मित मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चीन निर्मित मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग हुए घायल
Tue, 05 Aug 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 29चाइनीज मांझे की वजह से घायल सुरेंद्र सिंह। स्रोत : वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के झज्जर रोड स्थित फ्लाईओवर पर चीन निर्मित मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की चार अंगुलियां कट गईं और गर्दन पर भी गहरा घाव हो गया। उनके साथ बैठा युवक लहूलुहान हो गया। दोनों को तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
गांव बुढ़ाना के रहने वाले सुरेंद्र सिंह बाइक पर झज्जर रोड फ्लाईओवर से शहर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान एक कटी हुई पतंग के साथ चीन निर्मित मांझे में उनकी गर्दन उलझ गई। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे गर्दन कटने से बच गई।
फिर भी गर्दन पर गहरा घाव और एक हाथ की चार अंगुलियां कट गईं। इतना ही नहीं उनके साथ पीछे बैठा एक शख्स भी जानलेवा मांझा में उलझकर लहूलुहान हो गया। राहगीरों ने उन्हें तुरंत संभाला और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले 27 जुलाई को तीज के त्योहार पर अपने ताऊ के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही नौ साल की रिशु की गर्दन की चार नसें जानलेवा मांझा की वजह से कट गई थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। रिशू की मौत के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए एक दिन में जानलेवा मांझा बेचने वाले चार लोगों को गिरफ्तार भी किया, लेकिन उसके बाद फिर से कार्रवाई ठंडी पड़ गई।