फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two accused of fatal attack on a youth arrested

Rohtak News: युवक पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Nov 2023 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused of fatal attack on a youth arrested
रोहतक। चार माह पहले विजय नगर में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने विजय नगर के ही दो युवकों जय उर्फ मोटा व आकाश उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। गोलू बालंद गांव का रहने वाला है, लेकिन विजय नगर में किराये पर रहता है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि विजय नगर निवासी अमित ने 20 जुलाई को शिकायत दी थी कि वह पैदल-पैदल घर जा रहा था। जब वह विजय नगर धर्मकांटा के पास पहुंचा तो रास्ते तीन-चार युवक मिले और उसका रास्ता रोक लिया। उसके चाचा का लड़का अमित बचाव में आया तो अन्य युवक हथियार लेकर आ गए। इसके बाद अमित के सिर में चोट मारकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जय उर्फ मोटा व आकाश उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed