फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two accused of cheating of Rs 9 lakh arrested from Mumbai

Rohtak News: नौ लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2025 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cheating of Rs 9 lakh arrested from Mumbai
साइबर थाना पुलिस ने पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वेस्ट मुंबई निवासी अरमान और ईस्ट मुंबई निवासी वरुण के रूप में हुई है। दोनों 12वीं पास हैं और अब तक 15 से अधिक वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी ठगी रोहतक में 9 लाख रुपये की गई थी। इसमें पुलिस ने आरोपियों से 2.20 लाख रुपये और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने रोहतक अदालत में पेश कर आरोपियों की 8 दिन का रिमांड मांगा था। अदालत ने उसे मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन

नेहरु कॉलोनी निवासी विजेंंद्र की शिकायत पर साइबर पुलिस ने 28 अक्तूबर-2024 को केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। आरोपियों ने अपने आपको एचडीएफसी कारगो पॉलिसी टीम से बताया था। आरोपियों ने बताया था कि उनकी पॉलिसी के नंबर को ड्रॉ में शामिल कराया जा रहा है। इसका लाभ क्रेडिट कार्ड के खाते में जाएगा। इसके लिए विजेंद्र के क्रेडिट कार्ड का नंबर लिया और फिर ओटीपी लेकर उससे 9,07,315 रुपये की ठगी कर ली थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो दोनों की लोकेशन मुंबई में मिली। उनको मुंबई घर के पास से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रोहतक लाए गए। आरोपियों के कब्जे से 2.20 लाख, तीन मोबाइल जब्त किए गए हैं। आरोपियों को 8 दिन की रिमांड पर पुलिस को दिया गया है। दोनों आरोपी पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ विशेष बात, जिनका रखें ध्यान---
-किसी भी बैंक अधिकारी-कर्मचारी की ओर से ऐसे कॉल नहीं की जाती।
-पाॅलिसी के लिए किसी भी बैंक क्रेडिट कार्ड की कोई जरूरत नहीं होती।
-इस तरह किसी भी कंपनी की ओर से कोई ड्राॅ नहीं निकाला जाता।
-अनजान व्यक्ति को बैंक खाते/क्रेडिट-डेबिट कार्ड का ओटीपी न दें
-किसी भी तरह के बोनस या लालच में आए तो रकम गंवा देंगे।
----------------
9 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने दोनों की 8 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।
- कुलदीप सिंह, प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed