फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Turnover of 20 crores, sweets and dry fruits sold in abundance

Rohtak News: 20 करोड़ का कारोबार, मिठाई और ड्राई फ्रूट्स की खूब हुई बिक्री

Thu, 31 Oct 2024 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Turnover of 20 crores, sweets and dry fruits sold in abundance
रोहतक।
विज्ञापन

दिवाली का त्योहार हो और मिठाई की बात न हो, ये हो ही नहीं सकता। त्योहार पर मिठाई की मांग के चलते बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बनी रही। बुधवार को छोटी दिवाली पर मिठाई के अलावा उपहार देने के लिए गिफ्ट पैक की भी काफी मांग रही। इसमें मेवा (ड्राई फ्रूट्स) के गिफ्ट पैक ही खास रहे।
त्योहार पर मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा करने व उपहार देने के चलते बुधवार को मिठाई बाजार गरमाया रहा। मिठाई की दुकानों पर लोग लाइन लगाकर मिठाई खरीदते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में करीब 300 से ज्यादा मिठाई की दुकानें हैं। इनमें से करीब 200 से अधिक तो शहर में ही हैं। त्योहार पर इनके अलावा बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें भी सजी नजर आईं। यहां से लोगों ने लड्डू, जलेबी, इमरती, पेड़े, बर्फी और अन्य सामान खरीदा। यह सामान दूसरी नामी दुकानों से कुछ सस्ता था। यहां 70-80 रुपये से लेकर 200 रुपए प्रति किलो के भाव मिठाइयां बिकी जबकि ब्रांडेड दुकानों में दाम 500 रुपए प्रति किलो से 2000 रुपए प्रति किलो तक रहा। इसमें काजू कतली व अन्य मिठाइयां 1500 रुपये प्रति किलो से अधिक दाम पर बिकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई विक्रेता श्याम, मोनू व राजू के मुताबिक, मिठाई बाजार इस बार अच्छा रहा। जिले में औसतन 400 दुकानों पर करीब दो लाख किलोग्राम मिठाई बिकने का अनुमान है। यह औसतन 500 रुपए प्रति किलो के हिसाब से लें तो बाजार करीब 10 करोड़ रुपए का बनता है। शहर की छह लाख की आबादी में ही करीब सवा लाख परिवार हैं। प्रत्येक परिवार में औसतन दो किलो मिठाई जरूर गई है।

किराना स्टोर संचालक संतराम व नरेश मग्गू ने बताया कि त्योहार पर गिफ्ट पैक की अच्छी मांग रही। अपनों व रिश्तेदारों को उपहार में गिफ्ट पैक खूब दिए गए। इसमें मेवा (ड्राई फ्रूट्स) के गिफ्ट ही ज्यादा चलन में रहे। बाजार में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर 400 से 900 रुपये तक करीब दो लाख से ज्यादा गिफ्ट पैक बिके हैं। इनकी औसतन कीमत 500 रुपए लगाए तो करीब दस करोड़ रुपए का बाजार बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed