फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Truck driver dies due to electric shock, family jammed

करंट लगने से हुई ट्रक चालक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Sat, 11 Jul 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies due to electric shock, family jammed
नरेश की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : RohtakCity
हिसार रोड पर बांगड़ पुल के पास डिवाइडर को पैदल क्रॉस करते वक्त स्ट्रीट लाइट के पोल में आए करंट से वीरवार रात ट्रक चालक की मौत हो गई थी। शुक्रवार को करीब 9 बजे परिजनों व ग्रामीणों ने रोहतक-हिसार रोड को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम राकेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा व सीटीएम धर्मप्रकाश सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान परिजनों ने मृतक की पत्नी को नौकरी, 20 लाख रुपये मुआवजा और हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग रखी। करीब दो घंटे जाम लगाने के दौरान अधिकारियों ने मौखिक आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया। वहीं, दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने पर शाम को ट्रक चालक नरेश का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में नरेेेश के चचेरे भाई हरीश ने बताया था कि उसकी बांगड़ पुल के पास रोहतक से हिसार रोड की ओर वर्कशॉप है। उसका चचेरा भाई नरेश ट्रक चलाता था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह ट्रक लेकर आया और बांगड़ पुल के पास सड़क पर किनारे खड़े कर डिवाइडर के बीच में लोहे की ग्रिल व स्ट्रीट लाइट के पोल के बीच में से गुजरने लगा। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। हरीश का आरोप है कि यह हादसा बिजली निगम के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों की वजह हुआ है। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे लोगों को मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्हें कहा गया है कि संबंधित मामले में जो भी नियमानुसार कार्रवाई व मुआवजा बनेगा वह सभी संबंधित विभागों की एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार दिया जाएगा। मामले में हर तरह से कानूनी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोरखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय।
पोल के पैनल में खुले पड़े थे तार, एसडीओ ने भेजी रिपोर्ट
हिसार रोड पर बांगड़ पुल के पास करंट से ट्रक चालक की मौत के मामले में शुक्रवार को बिजली निगम के एसडीओ तृतीय ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि पोल के पैनल में तार कटे व खुले पड़े थे। इसके कारण ग्रिल में भी करंट था। पोल नगर निगम का है। वीरवार रात करीब आठ बजे बिजली कंट्रोल रूम पर सूचना आई कि किसी व्यक्ति को करंट लग गया है। इसके बाद जब लाइनमैन मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से ही निगम कर्मचारी काम करते मिले। वहीं देर रात हादसे के बाद नंद कॉलोनी गोपालपुरा निवासी ट्रक चालक नरेश के परिजनों ने रोड जाम कर दिया था।
एसडीओ ने जांच रिपोर्ट सौंपकर बताया है कि पैनल के अंदर तार खुले थे। इंसुलेशन (तार पर लगा टेप या उसकी रबड़) क्षतिग्रस्त होने से ग्रिल में करंट फैला है। स्ट्रीट लाइन का पोल नगर निगम का है। एसडीओ की जांच रिपोर्ट प्रशासन और उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

- मेहताब सिंह, एक्सईएन सिटी बिजली निगम

नंद कॉलोनी के निवासी नरेश की मौत के बाद हिसार रोड पर जाम लगा रहे लोगों को समझाती पुलिस  । संवाद न्य?

नंद कॉलोनी के निवासी नरेश की मौत के बाद हिसार रोड पर जाम लगा रहे लोगों को समझाती पुलिस । संवाद न्य?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed