फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Troubled husband and his girlfriend, woman swallows poison with two daughters, death of three, husband arrested

पति और उसकी प्रेमिका से परेशान महिला ने दो बेटियों संग निगला जहर, तीनों की मौत, पति गिरफ्तार

Mon, 01 Mar 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Troubled husband and his girlfriend, woman swallows poison with two daughters, death of three, husband arrested
बोहर में आत्महत्या करने वाली महिला अपनी दूसरी बेटी के साथ - फोटो : rohtak
शहर से सटे गांव बोहर में रविवार को पति व उसकी प्रेमिका से परेशान 40 वर्षीय महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति शुगर मिल में अटेंडेंट पद पर कार्यरत है व आरोपी की प्रेमिका एक अकादमी में शिक्षिका के तौर पर नौकरी करती है। तीनों शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव भापड़ौदा निवासी देवेंद्र सिंह ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी कि वह दो बेटे व एक बेटी का पिता है। सबसे छोटे बेटे मंजीत की मौत हो चुकी है। बेटी सोनिया (40) की शादी राजेश निवासी बोहर के साथ करीब 18 साल पहले हुई थी। उसने बताया कि बेटी सोनिया की दो बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी रिया (16), दीया (12) व उससे छोटा बेटा मयंक (7) है। देवेंद्र ने बताया कि सोनिया अक्सर घर पर राजेश के गलत चरित्र के बारे में बताया करती थी। वह बताती थी कि राजेश के एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। वह महिला एक अकादमी में पढ़ाती है। जब वह राजेश के सामने इस संबंध में आपत्ति जताती थी तो आरोपी अक्सर मारपीट करता था। इतना ही नहीं, राजेश ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर भी सोनिया से मारपीट की है। सोनिया के पिता का कहना है कि कई बार उन्होंने राजेश को भी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इससे सोनिया आए दिन और ज्यादा दुखी होती रही। कई दिनों पहले सोनिया ने घर पर फोन कर बताया था कि कई दिन से राजेश व उसकी प्रेमिका इस कद्र परेशान कर रहे हैं कि वे आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। रविवार को उसे सूचना मिली कि सोनिया, रिया व दीया ने जहर निगल लिया है। सूचना मिलते ही देवेंद्र, लड़का राकेश व परिवार के अन्य सदस्य खेड़ी साध स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और वहां जाकर पता लगा कि तीनों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

...........
सुबह सोनिया ने घर पर किया था फोन, बेटे को उसके पास छोड़ जाने की कही थी बात
सोनिया का सात वर्षीय बेटा मयंक सप्ताह भर पहले ही नाना के घर भापड़ौदा झज्जर गया था। सोनिया ने रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने मायका फोन कर परिजनों से बात की थी। बातचीत के दौरान वह काफी परेशान थी। वह बार-बार उसके बेटे मयंक को उसके पास छोड़ जाने के बारे में कह रही थी। जिस पर परिजनों ने कहा था कि वह जल्द ही मयंक को उसके पास छोड़ जाएंगे। दोपहर तक सोनिया की उसकी दोनों बेटियों के साथ जहर निगल कर आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
बेटी करती थी पिता का विरोध, पिता ने स्कूल छुड़वा दिया
सोनिया के पिता देंवेंद्र ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजेश और उसकी प्रेमिका के बीच के संबंधों के बारे में रिया को भी पता लग गया था। वह अपनी मां सोनिया को परेशान देकर वह भी बहुत परेशान रहने लगी। इस कारण अब रिया भी मां की तरह ही पिता को लगातार टोकने लगी थी। उसने कुछ दिनों पहले ही आरोपी महिला को धमका भी दिया था, जिससे राजेश ने माह भर पहले ही रिया का स्कूल छुड़वा दिया था।
----------
सोनिया ने अपनी दोनों बेटी रिया व दीया के साथ जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसके पति राजेश पर एक महिला के साथ अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं। आरोपी पति राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल आरोपी महिला फरार है, जिसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-सज्जन सिंह, डीएसपी

बोहर में आत्महत्या करने वाली महिला अपनी बेटी के साथ

बोहर में आत्महत्या करने वाली महिला अपनी बेटी के साथ- फोटो : rohtak

थाना अर्बन स्टेट पहुंचे परिजनो से बातचीत करती पुलिस। संवाद

थाना अर्बन स्टेट पहुंचे परिजनो से बातचीत करती पुलिस। संवाद

बोहर स्थित घर में जांच करती पुलिस।

बोहर स्थित घर में जांच करती पुलिस। - फोटो : rohtak

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed