{"_id":"66c79faabc870017a2054484","slug":"troubled-by-the-pressure-of-a-moneylender-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-rohtak-news-c-17-roh1020-488740-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सूदखोर के दबाव से परेशान युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सूदखोर के दबाव से परेशान युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी चुंगी स्थित होटल में सूदखोर के तकादे (रुपये लौटाने का दबाव) से तंग आकर एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान सुंडाना निवासी संदीप के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने क्षेत्र के एक गांव निवासी सूदखोर को संदीप की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
सुडाना निवासी संदीप रोहतक के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। बुधवार सुबह पेट्रोल पंप पर जाने के लिए घर से निकला था, मगर वहां पर न जाकर भिवानी चुंगी स्थित होटल में गया और कमरा सुबह 11 से शाम तीन बजे तक बुक किया था। शाम को आठ बजे तक कमरा नहीं खुला। इसकी सूचना शिवाजी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया तो संदीप का शव फंदे से लटकता मिला। फंदे से शव को उतारकर पुलिस ने पर्स में रखे आधार कार्ड से संदीप की पहचान की और परिजन को घटना की सूचना दी।
परिजन बोले-ब्याज के रुपये लगातार दे रहा था संदीप
संदीप के चाचा और सुंडाना के पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह ने बताया कि संदीप ने पड़ोसी गांव के एक सूदखोर से संदीप ने 30 हजार रुपये ले रखे थे। उसका तकादा सख्त था और वह उसी से परेशान था जबकि वह ब्याज के रुपये लगातार दे रहा था। समय पर पैसे न देने के कारण संदीप ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
सुंडाना निवासी संदीप पेट्रोल पंप पर काम करता था और उसने होटल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूदखोर के खिलाफ परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
प्रदीप दहिया, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी
-- -- -- -- --
बुजुर्ग ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
रोहतक। काहनौर गांव में एक बुजुर्ग ने पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे गृह क्लेश बताया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कलानौर पुलिस ने बताया कि रामकुमार (62) के परिवार में कोई बात हो गई थी और तनाव में आकर पड़ोसी तिलकराज दुआ के निर्माणाधीन मकान की खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -