Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Troubled by blackmailing of friend and girlfriend, youth swallows poison, dies
{"_id":"5f776a178ebc3e9bfb4875ee","slug":"troubled-by-blackmailing-of-friend-and-girlfriend-youth-swallows-poison-dies-rohtakcity-news-rtk5764079140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त और महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने जहर निगला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त और महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने जहर निगला, मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Troubled by blackmailing of friend and girlfriend, youth swallows poison, dies
Link Copied
रोहतक। सैनिक कॉलोनी निवासी एक 19 साल के युवक ने उसके दोस्त व महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जहर निगल लिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की धारा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में सैनिक कॉलोनी निवासी जसबीर ने बताया कि वह दो बेटों का पिता है। बड़ा बेटा दीपांशु (19) था। जो पिछले करीब एक सप्ताह से परेशान था। पिता ने जब उससे परेशानी का कारण पूछा तो उसने कहा कि बस दोस्तों से थोड़ी बातचीत हो गई है। दीपांशु को 30 सितंबर की शाम करीब 6 बजे कॉलोनी का ही प्रीतम बुलाकर ले गया था। रात करीब साढ़े 8 बजे वह वापस आया तो काफी परेशान था। दीपांशु की मां ने इसका कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया और वह खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। करीब 10 मिनट बाद उसे उल्टियां शुरू हो गईं। जिसे परिजन तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गए। घर से अस्पताल तक ले जाने के समय में गाड़ी में परिजनों ने उससे इस हालत का कारण पूछा। जिस पर दीपांशु ने बताया कि उसका एक दोस्त रोबिन है, जिसने दिल्ली की रहने वाली तनिष्का नाम की लड़की से उसकी दोस्ती करवाई थी। अब रोबिन और तनिष्का दोनों ही उस पर 5 लाख रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। रुपये न देने की एवज में वे उसे दुष्कर्म जैसे मुकदमों में फंसवाने की धमकी दे रहे हैं। दीपांशु का कहना था कि दोनों ने उस पर इतना दबाव बनाया कि उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था, इसलिए ही उसने जहर निगल लिया। दीपांशु की इलाज के दौरान 30 सितंबर की रात करीब 12 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।