फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Triple murder case: The woman and two children could not find their loved ones

Triple Murder case: अपनों का नहीं मिल सका महिला व दो बच्चों को कंधा, सीवर लाइन में मिले थे शव

Mon, 01 Aug 2022 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 03:33 AM IST
सार

तीनों शव बुरी तरह गली-सड़ी हालत में थे, जो एक सप्ताह पुराने लग रहे थे। सिटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था, लेकिन मृतकों की शिनाख्त न होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ सकी।

विज्ञापन
Triple murder case: The woman and two children could not find their loved ones
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में हिसार रोड के नजदीक ड्रेन नंबर आठ के किनारे सीवर लाइन में मिले महिला और दो बच्चों के शवों को श्मशान घाट तक अपनों का कंधा नसीब नहीं हो सका। नगर निगम ने रविवार को उन्हें लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। क्योंकि पानीपत के गढ़ी सिकंदरपुर से आए परिवार ने भी शवों को पहचानने से इंकार कर दिया। अब पुलिस के पास तीनों शवों के डीएनए सैंपल हैं, जिनके मिलान से ही अब मृतकों की पहचान हो सकेगी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार को सीवर लाइन की सफाई के कार्य के दौरान कर्मचारियों को बदबू आने लगी। जांच की तो सीवर लाइन के अंदर पहला शव 30 वर्षीय महिला, दूसरा 3 से 4 वर्षीय बच्ची व तीसरा शव 4 से 6 वर्षीय बच्चे का मिला। यह पता नहीं लग सका कि तीसरा शव लड़के का था या लड़की का।

विज्ञापन

 

क्योंकि तीनों शव बुरी तरह गली-सड़ी हालत में थे, जो एक सप्ताह पुराने लग रहे थे। सिटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था, लेकिन मृतकों की शिनाख्त न होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सैंपल गांव व बिहार के परिवार के बाद पानीपत का परिवार भी मृतकों को पहचाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में रविवार को लावारिस मानकर रविवार को शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब डीएनए टेस्ट के आधार पर ही मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा। -इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed