फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Triple century of corona infection, 75 infected found in 24 hours

Rohtak News: कोरोना संक्रमण का तिहरा शतक, 24 घंटे में 75 संक्रमित मिले

Tue, 25 Apr 2023 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Triple century of corona infection, 75 infected found in 24 hours
रोहतक। कोरोना अपनी रफ्तार बढ़ाने लगा है। जिले में सोमवार को 75 संक्रमित केस मिलना यही दर्शा रहा है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण के 307 मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 20 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी। पीजीआई में भी 10 मरीज आईसीयू व अन्य विभागों में उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में पिछले 25 घंटे में एक साथ 75 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। पिछले चार दिनों में दूसरी बार इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिल हैं। इससे पूर्व 21 अप्रैल को 89 केस मिले थे। अब जिले में 307 संक्रमित केस उपचाराधीन हैं। इनमें से दो अस्पताल में व शेष 305 घरों में हैं। विभाग ने दिन भर में 500 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। इनमें से 359 आरटीपीसीआर व 141 रैपिड एंटिजन टेस्ट हैं। जबकि 320 को अपनी रिपोर्ट जारी होने का इंतजार रहा। कोरोना संक्रमण की दर 0.15 प्रतिशत व सुधार की दर 97.93 प्रतिशत रही।
विज्ञापन


कोरोना से बेखौफ बगैर मास्क घूम रहे लोग
जिले में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंतित है। इसके विपरीत लोग महामारी से बेखौफ नजर आ रहे हैं। शहर के बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर लोग भीड़ में बगैर मास्क नजर आ रहे हैं। सामाजिक दूरी का भी अभाव बना हुआ है। मौसम में बदलाव के चलते बढ़ते खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज कम नहीं हो रहे हैं। अस्पतालों ने ऐसे मरीजों की भीड़ बनी हुई है। ऐसे में कोविड नियमों की अनदेखी या लापरवाही हम पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन


कोरोना अभी गया नहीं है। यह एक बार फिर दबे पांव लौट रहा है। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। यह संक्रमण फैलने का संकेत भी है। ऐसे में लोग इस संकेत व बढ़ते खतरे को समझते हुए सतर्कता बरतें और सफाई सफाई के साथ भीड़ में निकलने से बचें। बाहर जाना जरूरी हो तो मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed