फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Transformers buckle under scorching heat; power system collapses.

Rohtak News: भीषण गर्मी में हांफ गए ट्रांसफार्मर, दम तोड़ गया बिजली सिस्टम

Sun, 28 Jun 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Transformers buckle under scorching heat; power system collapses.
01-रोहतक के मॉडल टाउन पावर हाउस में ट्रांसफॉमरों के तापमान को सामान्य करने के लिए रखे गए कूलरों
रोहतक। प्रचंड गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था दम तोड़ गई है। बिजली खपत और लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं। वहीं, बिजली के अघोषित कटों ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। यहां तक कि घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं। शनिवार देर रात बिजली कटों का सिलसिला फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन

सर्कल में बिजली की मांग 96 लाख यूनिट तक पहुंच गई और लोड 550 मेगावाट पार कर गया है। एक सप्ताह में बिजली की खपत करीब 10 लाख यूनिट तक बढ़ गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में घरों में बिजली गुल होने पर उपभोक्ताओं की 1000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार, ओवरलोड कम करने के लिए 30 से 45 मिनट के एलआर (लोड रिस्ट्रिक्शन) कट लगाए जा रहेे हैं।
शुक्रवार व शनिवार की रात को जगमग और आरडीएस के सभी गांवों में 45-45 मिनट के पांच बार बिजली कट लगाए गए।
देर रात 132 केवी खोखरकोट सब स्टेशन से जुड़े इलाकों की बिजली घंटों गुल रही। राजेंद्र कॉलोनी में ट्रांसफार्मर पर दबाव इतना बढ़ा कि लोग पूरी रात परेशान रहे। 33 केवी बनियानी, निंदाना और सांपला सब स्टेशनों से जुड़े फीडरों पर भी बार-बार कट लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसिया स्थित 132 केवी स्टेशन पर केबल फाॅल्ट के चलते डेढ़ घंटे तक बत्ती गुल रही। इससे क्षेत्र के कई गांवों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में एसी-कूलर ज्यादा चलने से लोड बढ़ा है। ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड नहीं झेल पा रहे और ट्रिप कर जा रहे हैं। फील्ड स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है और फॉल्ट टीमों की संख्या बढ़ाई गई है।

----------
सर्कल में बिजली की खपत (लाख यूनिट में)
19 जून : 86.86
20 जून : 92.56
21 जून : 90.40
22 जून : 81.03
23 जून : 86.60
24 जून : 90.37
25 जून : 94.92
26 जून : 96.78
नोट : बिजली निगम के अनुसार।
---------
लोड कम करने के लिए लगाने पड़े बिजली कट
बिजली निगम ने सर्कल में लोड कम करने के लिए शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात को लोड रिस्ट्रिक्शन के दौरान कट लगाए हैं। इस दौरान जिले के सभी जगमग और आरडीएस गांवों में रात 8:45 बजे, 10:13 बजे, 12:19 बजे, 3:23 बजे व तड़के 4:59 बजे 45-45 मिनट के कट लगाए गए। वहीं, इस दौरान शहरी मंडल के सभी फीडरों को सुबह 4:33 बजे एक साथ बंद किया गया।
---------
बिजली की सुचारु आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। खपत बढ़ने से बिजली का लोड बढ़ा है। इस कारण थोड़े समय के लिए फीडरों पर कट लगाए जा रहे हैं।
- बिजेंद्र नरवाल, अधीक्षण अभियंता
---------
रात को हर दो घंटे कि अंतराल में बिजली गुल रही है। परिवार के सदस्यों को इन्वर्टर से चल रहे एक पंखे से काम चलाना पड़ा। लाइनमैन समय पर समाधान नहीं करते।
- अमित, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
--------
फोटो : 02
शुक्रवार की रात के बाद बिजली के कटों ने बुरा हाल किया है। बार-बार कट लगने से परिवार को परेशानी उठानी पड़ी है। बिजली निगम ने कट लगाने की सूचना तक नहीं दी।
- आनंद कुमार, पाकस्मा गांव

-------
फोटो : 03
रात को गांव में बिजली की गंभीर समस्या रही और पिछले कई दिन से यही परेशानी बनी हुई है। बोहर गांव नगर निगम में शामिल होने के बाद भी यहां की बिजली आपूर्ति लाढ़ौत-भैयापुर फीडर से दी जा रही है जबकि बलियाणा गांव में बिजली रोहतक से दी जा रही। रोहतक से ही बोहर गांव में बिजली आपूर्ति दिए जाने की मांग की है।

- लोकेश नांदल, बोहर

01-रोहतक के मॉडल टाउन पावर हाउस में ट्रांसफॉमरों के तापमान को सामान्य करने के लिए रखे गए कूलरों

01-रोहतक के मॉडल टाउन पावर हाउस में ट्रांसफॉमरों के तापमान को सामान्य करने के लिए रखे गए कूलरों

01-रोहतक के मॉडल टाउन पावर हाउस में ट्रांसफॉमरों के तापमान को सामान्य करने के लिए रखे गए कूलरों

01-रोहतक के मॉडल टाउन पावर हाउस में ट्रांसफॉमरों के तापमान को सामान्य करने के लिए रखे गए कूलरों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed