{"_id":"e74eeaee80a5a8661001e87452f9464e","slug":"trains-now-5-days-in-weeks-gorakhdam-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन चलेंगी गोरखधाम और उद्यान आभा ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन चलेंगी गोरखधाम और उद्यान आभा ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 10 Dec 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम में ट्रेनों की देरी और हादसों से बचने के लिए रेलवे ने 10
विज्ञापन
गाड़ियों को पूर्ण रूप से निरस्त कर दिया है। वहीं, चार गाड़ियों को आंशिक
निरस्त करते हुए चार अन्य गाड़ियों का मार्ग बदला है। इसके अलावा 202
गाड़ियों के फेरे घटा दिए हैं।
रोहतक स्टेशन से जाने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट और उद्यान आभा एक्सप्रेस के फेरे कम कर दिए हैं। यह व्यवस्था 8 जनवरी से 29 फरवरी तक लागू होगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार तय समय सीमा के अंदर 12555 गोरखधाम सुपरफास्ट मंगलवार और शुक्रवार तथा 12556 गोरखधाम सुपरफास्ट बुधवार और शनिवार नहीं चलेगी।
वहीं, 13007 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस बुधवार और रविवार तथा 13008 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी। वहीं, 14723 कालिंदी एक्सप्रेस बुधवार और 14724 कालिंदी एक्सप्रेस मंगलवार को रद रहेगी।
गाड़ियों का इंतजार हुआ लंबा
यात्रियों को कोहरे के चलते बुधवार को अपनी गाड़ी का लंबा इंतजार करना पड़ा। पंजाब मेल ढाई घंटा तो आभा तूफान एक घंटा देरी से पहुंची। अवध आसाम ढाई, गोरखधाम साढे़ सात, कालिंदी साढे़ चार, धौलाधर तीन घंटा देरी से रवाना हुई। मुंबई फिरोजपुर निर्धारित समय से 10 घंटा देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।