फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Train will run from Rohtak to Hansi, timetable released, running date not decided

Rohtak News: रोहतक से हांसी के लिए चलेगी ट्रेन, समय सारिणी जारी, चलने की तिथि तय नहीं

Tue, 16 Jan 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 16 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Train will run from Rohtak to Hansi, timetable released, running date not decided
15सीटीके01... रोहतक रेलवे स्टेशन। संवाद
रोहतक से हांसी के लिए जल्द ही स्टेशन से ट्रेन चलने वाली है। भारतीय रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार ट्रेन रोहतक से सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर चलकर वाया डोभ भाली, मोखरा मदीना, महम, सोरखी गढ़ी होते हुए 11 बजकर 20 मिनट पर हांसी पहुंचेगी। रात में 10 बजकर 32 मिनट पर रोहतक से चलकर 12 बजकर 10 मिनट पर हांसी पहुंचेगी। हांसी से सुबह 12 बजे चलकर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट व रात में 2 बजकर 30 मिनट पर चलकर सुबह के 4 बजकर 10 मिनट पर रोहतक पहुंचेगी। इससे हजारों यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। हालांकि अभी तक रेल के चलने की तिथि तय नहीं की गई है।
विज्ञापन

घोषणा के 13 साल बाद हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन 2023 में बनकर तैयार हो चुकी है। रेलवे की ओर से स्पीड ट्रायल किया जा चुका है और मालगाड़ी भी दौड़ाकर जांच की जा चुकी है। वर्ष 2011 में हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन की घोषणा हुई थी। इस रूट पर पांच नए रेलवे स्टेशन भी बनकर तैयार हैं। लाइन की जांच के लिए सीआरएस भी हो चुका है। अब ट्रेन दौड़ने का इंतजार है।
विज्ञापन

बाक्स
एकता एक्सप्रेस ट्रेन का रूट हिसार तक बढ़ सकता है
रेलवे अधिकारियों की मानें तो अब एकता एक्सप्रेस ट्रेन को भी हिसार तक बढ़ाया जा सकता है। ट्रेन के विस्तार के बाद यात्रियों को हिसार से चंडीगढ़ तक सीधी ट्रेन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इस संबंध में कई बार रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को मांग पत्र भी सौंपा गया। सांसद बृजेंद्र सिंह ने लोकसभा में भी ट्रेन को हिसार तक बढ़ाने का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
समय सारिणी जारी हो चुकी है, जल्द ही ट्रेन के चलने की तिथि भी तय हो जाएगी। इसके लिए अन्य ट्रेनों का शेड्यूल देखकर हांसी तक का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
-रविंद्र राणा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed