फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Traffic lessons taught by SP first, then invoices of 30 policemen cut. rohtak police

एसपी ने पहले पढ़ाया यातायात का पाठ, फिर काटे गए 30 पुलिसकर्मियों के चालान 

Sat, 22 Apr 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 22 Apr 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
Traffic lessons taught by SP first, then invoices of 30 policemen cut. rohtak police
traffic police - फोटो : Demo pic
यातायात नियमों को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन में हुई पीटी में पुलिसकर्मियों को नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इसके बाद नियमों का पालन नहीं करने वाले 30 पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए। एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


 दरअसल, शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में पीटी कराई गई थी। इसमें थाने, चौकी और सीआईए स्टाफ समेत सभी पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। एसपी पंकज नैन ने पीटी में आए पुलिसकर्मियों को यातायात का पाठ पढ़ाया। एसपी ने कहा कि आम जनता यातायात का पालन करें, इससे पहले पुलिसकर्मियों को खुद पालन करना होगा। पुलिसकर्मियों को चेताने के लिए एसपी ने पुलिस लाइन के गेट पर ही चेकिंग अभियान शुरू करा दिया।
विज्ञापन


महिला निरीक्षक सुनीता के नेतृत्व में हुई चेकिंग में करीब 30 से ज्यादा ऐसे पुलिसकर्मी मिले, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। किसी के पास हेलमेट नहीं था तो किसी के पास वाहनों के कागज नहीं थे। उनके चालान भी काटे गए। सभी पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई कि भविष्य में नियमों का पालन करेंगे। एसपी ने आम जनता से भी आह्वान किया कि नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों की तत्काल सूचना देने पर इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed